उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

2008-10 के बीच जन्मे बच्चों का टीकाकरण शुरू

नई दिल्ली। 12-14 साल तक के बच्चों के लिए आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। इन बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलाजिकल-ई द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स का टीका ही लगेगा। बच्चे आनलाइन पंजीकरण के अलावा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन की डोज ले सकते हैं। देश में 4,74,73,000 बच्चों को इस टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उम्र संबंधी दस्तावेज की जांच टीकाकरण केंद्र के अधिकारी की होगी। यानि, बच्चों की आयु 12-14 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

टीके की दूसरी डोज 28 दिन के बाद लगेगी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के साथ एक सूची भी साझा की है जिसके अनुसार देश में 12-13 साल के बीच 1,21,43,000 लड़के और 1,13,27,000 लड़कियां है। इसी तरह 13-14 के 1,22,50,000 लड़के और 1,14,23,000 लड़कियां हैं, जिन्हें कोर्बैवैक्स की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में देनी अनिवार्य है।

अब दिल्ली एक घंटे दूर, 27 मार्च से बुकिंग शुरू

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button