देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती की घोषणा, 20 जुलाई तक करें आवेदन

Listen to this article

सार्थकपहल.काम। इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है। जो अभ्यर्थी बैंक में काम सीखने का अनुभव लेने के साथ हर महीने अच्छे पैसे कमाना चाहते हैं, वो NAPS, NATS पर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस की इस नई रिक्रूटमेंट के जरिए बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में 750 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। जिसके लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को अंतिम तिथि 20 जुलाई तक या पहले ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।

पदों की संख्या- अनारक्षित-232, ईडब्ल्यूएस-32, ओबीसी-247, एसटी-63, एससी-176, कुल-750

IOB अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्यता
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में सिंपल ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की होनी चाहिए। 31 जुलाई 2026 से पहले ग्रेजुएशन का रिजल्ट घोषित होना चाहिए।

एज लिमिट: आवेदकों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। एज लिमिट 1 जुलाई 2026 के बेस पर देखी जाएगी। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के अभ्यर्थी उम्र सीमा को जन्मतिथि के हिसाब से भी समझ सकते हैं। अभ्यर्थियों का जन्मतिथि 1 जुलाई 1998 से 1 जुलाई 2006 तक होनी चाहिए। अधिकतम उम्र में एससी/एसटी आवेदकों को 5 साल ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 3 और पीडब्ल्यूडी को 10 साल की छूट मिलेगी।

बैंक का नाम-इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
पद-अप्रेंटिस
वैकेंसी-750
ऑफिशियल वेबसाइट-www.iob.bank.in
आवेदन करने की लास्ट डेट-20 जुलाई 2026
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि-2 अगस्त 2026
योग्यता-ग्रेजुएशन
चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा
भर्ती का नोटिफिकेशन-​https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132253667.cms
अप्लाई कहां करें-NAPS-www.apprenticeshipindia.gov.in
NATS- https://nats.education.gov.in
BEEP- https://beep.bfsissc.com
एप्लिकेशन फीस-जनरल/ओबीसी/ईब्ल्यूएस (पुरुष)-800/-, जनरल/ओबीसी/ईड्ब्ल्यूएस (महिला)-600/-, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी- 200/-

बैंक अप्रेंटिस में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
जो अभ्यर्थी बैंक अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए चुने जाएंगे, उन्हें हर महीने बढ़िया स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह ब्रांच कैटेगिरी के मुताबिक तय किया गया है। मेट्रो- 15,500/- प्रति माह, अर्बन-14,500/- प्रति माह, सेमी अर्बन/रूरल-14000/- प्रति माह

IOB अप्रेंटिस भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?
इस बैंक अप्रेंटिस ट्रेनिंग का फॉर्म अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को IOS अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम FY 2026-27 के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
अगर आप पहले से NATS या NAPS पर रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे लॉगइन करकें फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इन दोनों पर पंजीकृत न होने की स्थिति में beep.bfsissc.com या www.bfsissc.com के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।
यहां अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरकर पासवर्ड जनरेट कर लें। इसके बाद Save करके आगे बढ़ें।
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
अपनी पर्सनल, एजुकेशन डिटेल्स में नाम, पेरेंट्स का नाम, कैटेगिरी, जन्मतिथि, 10वीं 12वीं ग्रेजुएशन के रोल नंबर, बोर्ड जैसी सभी जानकारी भरें।
सबकुछ भरने के बाद अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
कैटेगिरी के अनुसार एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। इसी के जरिए सेलेक्शन का प्रोसेस कंप्लीट किया जाएगा। रिटन एग्जाम में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूट, कंप्यूटर और सब्जेक्ट नॉलेज से 100 सवाल पूछे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button