कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में रौंदकर 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विटजरलैंड

स्पोर्ट्स डेस्क। स्विट्जरलैंड ने कड़े मुकाबले और बिना किसी गोल के ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराकर 1954 के बाद पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. स्विट्जरलैंड अब तक 12 बार वर्ल्ड कप में भाग ले चुका है. लेकिन वो चार बार – 1934, 1938, 1954 और 2026 में – क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचे थे।
72 साल का सूखा खत्म
स्वीस टीम ने इससे पहले आखिरी बार 1954 में विश्व कप फुलबाल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। स्वीटजरलैंड के रूबेन वर्गास ने निर्णायक पेनल्टी किक मारकर स्विस टीम को सात दशकों से भी ज्यादा समय में उनके पहले क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम आठ (क्वार्टर फाइनल) में स्विट्जरलैंड का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा. रूबेन वर्गास ने कहा, ‘मुझे पता भी नहीं था कि मैं खेल पाऊंगा या नहीं. मैं बस शुक्रगुजार हूं कि मैं टीम की मदद कर सका. पेनल्टी से पहले मुझे बहुत आत्मविश्वास महसूस हो रहा था. निर्णायक मौका भुना पाना वाकई शानदार है.’
मैच से पहले कोलंबिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा जब पता चला कि टीम के उभरते हुए स्टार जोहान मंजाम्बी घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं. इस फुर्तीले अटैकर की कमी पहले हाफ में साफ महसूस की गई, जिसमें कोलंबिया का दबदबा तो रहा लेकिन वे कोई साफ मौका नहीं बना पाए. इस बीच दोनों टीमों ने रेगुलर टाइम (90 मिनट) में एक भी गोल नहीं कर सके. जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया.
एक्स्ट्रा टाइम में और रोमांच देखने को मिला. कोलंबिया के जॉन लुकुमी का हेडर क्रॉसबार से टकराया, स्विस सब्स्टीट्यूट जेकी अमदौनी की कोशिश को वर्गास ने रोका, और जैमिंटन कैम्पाज ने गेंद को ऊपर मार दिया जबकि गोल करना आसान लग रहा था. ऐक्स्ट्रा टाइम में भी मैच का नतीजा नहीं नकल सका.
जिसके बाद पेनल्टी की जरूरत पड़ी. सांचेज की किक क्रॉसबार के निचले हिस्से से टकराई और हर्नांडेज की कोशिश को कोबेल ने रोक दिया, जिसके बाद वर्गास ने निर्णायक गोल करके स्विस टीम को आगे पहुंचा दिया.
क्वार्टर फाइनल मैच
इस राउंड ऑफ 16 के आखिरी मैच के साथ क्वार्टर फाइनल का फिक्सचर भी साफ हो गया. टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल 10 जुलाई को फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला जाएगा. उसके बाद स्पेन और बेल्जियम 11 जुलाई को आमने सामने होंगे. जबकि 12 जुलाई को दो क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे. जिसमें नॉर्वे बनाम इंग्लैंड और अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड आमने सामने होंगे.



