उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

9,400 पीआरडी जवानों को दो मुफ्त वर्दी, मानदेय, भत्ता भी बढ़ा, धामी ने की घोषणा

Listen to this article
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों के लिए कई घोषणाएं कीं। जवानों को दो मुफ्त वर्दी मिलेंगी उन्हें होमगार्ड स्वयं सेवकों की तरह हर महीने दो सौ रुपये धुलाई भत्ता भी दिया जाएगा।
ब्लॉक कमांडर का मानदेय 600 से बढ़ाकर 1000 रुपये और हल्का सरदार का 300 से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाएगा। आपदा डयूटी पर तैनात जवानों को हर महीने 50 रुपये अतिरिक्त मानदेय दिया जायेगा। इसके अलावा प्रशिक्षण और पुन: प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली वर्दी की दर को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतक आश्रितों के पंजीकरण का शासनादेश किया गया है। अब तक 116 मृतक आश्रितों को पंजीकृत किया गया है, इनमें से 70 मृतकों के आश्रितों को रोजगार दिया गया है, जिसमें 25 महिलाएं भी शामिल हैं। प्रांतीय रक्षक दल कल्याण कोष संशोधित नियमावली जारी की गई है। जिसके तहत आर्थिक सहायता की धनराशि में वृद्धि कर सांप्रदायिक दंगों के दौरान ड्यूटी पर मृत्यु पर देय राशि को दो लाख किया गया है। अति संवेदनशील ड्यूटी में मृत्यु की दशा में देय 75 हजार रुपये को बढ़ाकर डेढ़ लाख, सामान्य ड्यूटी के दौरान मृत्यु की दशा में देय 50 हजार को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है।
इस मौके पर तीन मृतक स्वयं सेवकों के आश्रितों को 50 से लेकर 75 हजार के चेक दिए गए। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button