उत्तराखंडबड़ी खबर

सेवा क्षेत्र राजस्व प्राप्ति का एकमात्र विकल्प : महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्तमान कर प्रकृति के अन्तर्गत राज्य के लिए अधिकाधिक राजस्व प्राप्ति के लिए एकमात्र विकल्प सेवा क्षेत्र है। इनके द्वारा राज्य में उपभोग को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसीलिए उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का होना बहुत जरूरी है। इससे उत्तराखंड राज्य सेवा प्रदाता राज्य बन सकेगा।

लाल तप्पड़ स्थित एक रिसोर्ट में राज्य कर सेवा संघ उत्तराखंड का दो दिवसीय सातवां द्विवार्षिक अधिवेशन शुरू हुआ। इसे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए वित्तीय संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। इस महत्वपूर्ण उद्देश्य की प्राप्ति के परिप्रेक्ष्य में राज्य के कुल संग्रह में राज्य कर विभाग का योगदान लगभग 60 प्रतिशत है। जो कि विभाग की महत्ता को प्रदर्शित करता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान कर प्रकृति के अन्तर्गत राज्य के लिए अधिकाधिक राजस्व अर्जन के लिए एकमात्र विकल्प सेवा क्षेत्र जैसे होटल व्यवसाय, मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सहायक सेवाएं, पर्यटन, शिक्षा क्षेत्र आदि हैं। इनके माध्यम से राज्य में उपभोग को बढ़ावा दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button