उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक

अंकिता हत्याकांड में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट का नाम उजागर होने के बाद कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

Listen to this article

यमकेश्वर, 26 दिसम्बर। कोट्द्वार कोर्ट में जेसीबी ड्राइवर की गवाही के बाद कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड मामले में कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट समेत एसडीएम पर सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी इस्तीफा मांगा है। करन माहरा ने कहा विधायक रेनू बिष्ट के कहने पर वनंत्रा रिसॉर्ट में जेसीबी चलाकर साक्ष्य मिटाने का काम किया गया। यह बात कोर्ट में अंकिता भंडारी हत्याकांड के गवाह जेसीबी चालक दीपक ने कही।

बता दें कोर्ट में जेसीबी चालक दीपक ने कहा उसने तत्कालीन उप जिलाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के विधायक के कहने पर वनंतरा रिसॉर्ट पर जेसीबी चलाई थी। करन माहरा ने आरोप लगाए कि अपराध करने से बड़ा अपराध सबूत के साथ छेड़छाड़ करना होता है। ऐसे में अब देखना होगा कि तत्कालीन उप जिलाधिकारी और यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट पर कार्रवाई की जाती है या नहीं? उन्होंने अंकिता भंडारी केस में सुबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में विधायक रेनू बिष्ट, तत्कालीन SDM और मुख्यमंत्री के खिलाफ 201 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा आरोपियों को बचाने के लिए बुलडोजर चलाने के बाद अंकिता के बिस्तर को स्विमिंग पूल में फेंक दिया जाता है। रिसॉर्ट में आग लगाई जाती है। 15 दिन बाद रिसॉर्ट में फिर आग लगी, जबकि रिसॉर्ट को सील कर दिया जाना चाहिए था। करण माहरा का कहना था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है, क्योंकि बुलडोजर चलाने वाले ड्राइवर ने साफतौर बयान दिया है कि यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट और तत्कालीन SDM के आदेश के बाद ही वनंतरा रिजार्ट पर बुलडोजर चलाया गया था। https://sarthakpahal.com/

2023 में 905 महिलाएं हुईं दरिंदों का शिकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा आज महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य की स्थिति पहले स्थान पर पहुंच गई है। माहरा ने NCRB रिपोर्ट 2023 का हवाला देते हुए बताया कि राज्य में 905 महिलाओं पर दुष्कर्म और अपहरण की घटनाएं हुई। प्रत्येक तीन महिलाओं का बलात्कार प्रत्येक दिन हो रहा है। ऐसे में रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड महिलाओं पर बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर टॉप हिमालयी स्टेट में पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button