उत्तराखंडसामाजिक

2022 के लिए सरकारी छुट्टियों का कलेंडर जारी

देहरादून। 2022 के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया। इसमें कुल 26 अवकाश शामिल हैं। इसमें हरेला की छुट्टी तो शामिल है लेकिन इगास का अवकाश गायब है। जबकि इस साल राजनीतिक दलों की बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री धामी ने इगास को अवकाश घोषित किया था।

सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग ने 2022 के लिए सरकारी छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, एक मार्च को महाशिवरात्रि, 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली, 10 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को महावीर जयंती, 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे, तीन मई को ईद उल फितर, 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 10 जुलाई को ईद-उल-अजहा, 16 जुलाई को हरेला, नौ अगस्त को मुहर्रम, 11 अगस्त को रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 18 अगस्त को जन्माष्टमी, दो अक्तूबर को गांधी जयंती, पांच अक्तूबर को दशहरा, नौ अक्तूबर को ईद-ए-मिलाद, 24 अक्तूबर को दीपावली, 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा, आठ नवंबर को गुरु नानक जयंती, 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहेगा।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button