उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोसामाजिक

विक्रम एसोसिएशन के सैकड़ों चालक और मालिक सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ RTO से मिले video

देहरादून, 19 फरवरी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व मे विक्रम एसोसिएशन देहरादून के सैकड़ों की संख्या में चालक एवं मालिकों ने देहरादून के आरटीओ से gps के संबंध में वार्ता की।

RTO ने जुलाई तक का दिया समय

gps की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विक्रम एसोसिएशन देहरादून से संबंधित सभी चालकों को GPS को लेकर काफी रोष है। इसके समाधान के लिए आपस में तालमेल बनाकर बीच का रास्ता निकालते हुए आरटीओ देहरादून ने जुलाई महीने तक का समय प्रदान किया है। इस दौरान विक्रम एसोसिएशन से जुड़े हुए सैकड़ों लोगों ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। https://sarthakpahal.com/

वार्ता में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, महामंत्री सुरेंद्र राणा, बिजेंद्र थपलियाल, विनोद शर्मा, देवेंद्र पाल, मोंटी, संदीप मुखर्जी, विक्रम यूनियन के अध्यक्ष संजय अरोड़ा, शैलेंद्र नेगी, पावन कुमार, अतुल अग्रवाल, संजय धीमान, हरि ओम चोधरी, देवेंद्र रावत, नदीम अली, नवाब अली आदि विक्रम चालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button