Uncategorized

सहायक लेखाकार के 67 अभ्यर्थियों को सीएम ने वितरित किे नियुक्ति पत्र

देहरादून, 23 फरवरी। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें शुभकामनायें देते हुए कहा कि अब वे उत्तराखंड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि सहायक लेखाकार के पद पर चयनित सभी सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य को निपुणता से करेंगे, इसकी उन्होंने अपेक्षा की।
भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगे। आपको एक ऐसे प्रदेश में सेवा का अवसर ईश्वर ने प्रदान किया है, इसके लिए आप सौभाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा कि अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करें और पूरी कोशिश करें कि जो काम आज होना है, उसे आज ही खत्म कर दें।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रही है और करती रहेगी। उन्होंने अपेक्षा की कि आप सभी उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे ‘विकल्प रहित संकल्प’ की सिद्धि में भी इसी प्रकार अपना सहयोग देते रहेंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दीं। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button