Uncategorized

दान के पैसों पर हाथ साफ करने वाले आरोपियों से पाई-पाई वसूल, जानिये किसके पास क्या-क्या मिला

Listen to this article

अयोध्या, 1 जुलाई 26 अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अपने अगले कदम पर चर्चा करने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट की अहम बैठक 6 जुलाई को अयोध्या में हो सकती है. पहले इस बैठक की तारीख 7 जुलाई बताई गई थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले किए जाने की जानकारी सामने आई है.

इस बैठक में ट्रस्ट के दो सीनियर सदस्यों के इस्तीफे पर चर्चा होने की संभावना है. ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. इस बैठक में इन इस्तीफों को स्वीकार करने पर चर्चा होगी. सूत्रों का कहना है कि दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार होने की संभावना बहुत ज्यादा है.

वहीं अयोध्या चंदा चोरी मामले में पुलिस द्वारा जब्त की गई बरामदगी की रिपोर्ट का विवरण भी सामने आया है. पुलिस की यह बरामदगी रिपोर्ट थाना रामजन्मभूमि, अयोध्या में दर्ज मुअसं 90/26 से संबंधित है. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से जुड़ी बरामदगी और जांच से संबंधित अहम जानकारियां जुटाई है.

चंदा चोरी के अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण इस प्रकार है…

1. अभियुक्त: मनीष कुमार यादव, पिता का नाम: स्व सुधीर कुमार यादव, निवासी: स्वर्गद्वार, नयाघाट, अयोध्या। बरामदगी: कुल 2,00,000 रुपए (500 के 270 नोट, 200 के 105 नोट, 100 के 400 नोट)

2. अभियुक्त: करुणेश पांडेय, पिता का नाम: रामराज पांडेय, निवासी: तालढोड़ी, मिल्कीपुर, थाना खंडासा, अयोध्या। बरामदगी: कुल 18,07,063 रुपए (नोट और सिक्के)

3. अभियुक्त: अनुकल्प मिश्रा, पिता का नाम: रवीन्द्र कुमार मिश्रा, निवासी: कौशलपुरी, अयोध्या। बरामदगी: कुल 16,82,040 रुपए (नोट)

4. अभियुक्त: रामशंकर यादव उर्फ टिंकू, पिता का नाम: स् तुलसीराम यादव, निवासी: 993 स्वर्गद्वार, नयाघाट, अयोध्या। बरामदगी: कुल 1,00,000 रुपए (500 के 180 नोट और 100 के 100 नोट)

5. अभियुक्त: रमांकर मिश्रा, पिता का नाम: छद्यूलाल मिश्रा, निवासी: मीरपुर रामसखा बगिया, अयोध्या। बरामदगी: कुल 7,32,170 रुपए नकद, 2 सफेद धातु के सिक्के और 1 पैर का बिछुआ (वजन 24.72 ग्राम)

6. अभियुक्त: लवकुश मिश्रा, पिता का नाम: राजेश कुमार मिश्रा, निवासी: ठकुरान फैगोली, थाना रुदौली, अयोध्या। बरामदगी: कुल 14,25,000 रुपए (500 के 2850 नोट)

7. अभियुक्त: अविनाश शुक्ला, पिता का नाम: राम सजीवन शुक्ला, निवासी: बाबू पुर, थाना महेशगंज, प्रतापगढ़; हाल पता: कौशलपुरी कॉलोनी, मधुबन डेयरी के पीछे, अयोध्या। बरामदगी: 20,39,220 रुपए, 1121 अमेरिकी डॉलर, चांदी जैसा धातु (159.54 ग्राम), 1 पयली धातु चैन (8.14 ग्राम), 1 पीली धातु की भारती (3.44 ग्राम)

चंदा चोरी विवाद के बीच अब ट्रस्ट की बैठक पर सबकी नजर है. बैठक में इस्तीफों के अलावा ट्रस्ट की आगे की रणनीति और संभावित बदलावों पर भी चर्चा हो सकती है. चंपत राय, जो विश्व हिंदू परिषद (VHP) के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं, ट्रस्ट के अहम पदाधिकारी रहे हैं. ट्रस्ट का गठन साल 2020 में राम मंदिर निर्माण के लिए किया गया था.

यदि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार हो जाते हैं तो ट्रस्ट में तीन पद खाली हो जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद एक पद करीब एक साल से खाली है. ऐसे में ट्रस्ट के सामने अब खाली पदों को भरने और आगे की व्यवस्था को लेकर फैसला लेने की चुनौती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button