Uncategorized

रामनगर में स्कूल ड्रेस में नाबालिग लड़कियां होटल के कमरों में मिली, पुलिस ने सील किया होटल

Listen to this article

रामनगर, 18 अप्रैल। नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर सामने आई है. रामनगर के कानियां क्षेत्र में स्थित होटल में दो नाबालिग छात्राएं स्कूल ड्रेस में मिली हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि ये दोनों नाबालिग लड़कियां शहर के इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं और दोनों होटल के कमरे में मौजूद थीं, जिसकी सबसे पहले सूचना पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी को लगी थी. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस भी देरी किए बिना तत्काल मौके पर पहुंची और छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया. इसके बाद सभी लोगों को रामनगर कोवताली ले जाया गया.

वहीं इस मामले में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने कहा कि उन्हें काफी समय से इस तरह की सूचनाएं मिल रही थी कि हिम्मतपुर डोटियाल में स्थित होटल पर कुछ अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं. उन्हें पता चला कि आज भी दो नाबालिग लड़कियों को स्कूल ड्रेस में होटल के अंदर ले जाया गया है, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी.

मदन जोशी का कहना है कि पुलिस के साथ जब वो मौके पर पहुंचे तो होटल के कमरे से दो नाबालिग लड़कियां मिलीं. मदन जोशी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि होटल संचालक ने न तो उनकी आईडी ली और नहीं कोई जांच की. दोनों नाबालिग बच्चियां स्कूल की ड्रेस में भी थी, फिर भी उन्हें कमरा दे दिया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि दोनों छात्राएं नाबालिग हैं. इसलिए पूरे मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button