उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं

देहरादून, 18 अक्टूबर, 26. उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को स्कूल, दफ्तर सब बंद रहेंगे. प्रदेश सरकार ने 19 अक्टूबर को महानवमी की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है. प्रदेश सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिये हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है. उन्होंने कहा मातृ शक्ति भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में पूजनीय स्थान रखती है. नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है. यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं. हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को सशक्त बनाने के साथ ही समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं. राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

बता दें इन दिनों देश भर में नवरात्रि की धूम है. 19 अक्टूबर को महानवमी है. महानवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा की जाती है. महानवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी प्रकार के भय, रोग और शोक समाप्त हो जाते हैं. मां सिद्धिदात्री की कृपा से व्यक्ति को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं. अनहोनी से भी सुरक्षा प्राप्त होता है और मृत्यु पश्चात मोक्ष भी मिलता है. महानवमी के दिन कन्या पूजन और नवरात्रि हवन का भी विधान है.

महानवमी के दिन महाकन्या पूजन किया जाता है. नौ कन्याओं को चरण धोकर भोजन कराया जाता है. उन्हें द्रव्य दक्षिणा देकर सम्मान पूर्वक विदा किया जाता है. महानवमी के साथ ही नवरात्रि खत्म हो जाती है.

Related Articles

Back to top button