
देहरादून, 18 अप्रैल। राजधानी देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के अच्छी खबर है. क्योंकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से अब न सिर्फ उनका समय बचेगा, बल्कि सफर का खर्च भी कम होगा. उत्तराखंड परिवहन निगम (उत्तराखंड रोडवेज) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जाने वाले बसों का किराये में भारी कटौती की है, जिसका फायदा आम यात्रियों को मिलेगा.
दरअसल, बीती 14 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. इसके बाद से ही विधिवत रूप से वाहनों की आवाजाही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुरू हो गई है. इसी क्रम में उत्तराखंड रोडवेज ने अपनी कुछ बसों को संचालन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से किया है, जिस कारण उन बसों के किराए में काफी कटौती गई है. वाल्वो का किराया 709 रुपये जबकि एसी स्मार्ट बस का किराया 557 रुपये निर्धारित किया गया है। बसों का आने-जाने का समय और किराया सूची आप परिवहन की वेबसाइट @utc_isbt_dehradun पर चेक कर सकते हैं।
पहले एक्सप्रेसवे से यात्रा करने पर किराया 945 रुपये था, जो अब घटकर 709 रुपये हो गया है.
इसी तरह, एसी बस का किराया पहले 704 रुपये था, जो अब 557 रुपये कर दिया गया है.
वहीं, साधारण बस का किराया पहले 420 रुपये था, जो अब घटकर 355 रुपये हो गया है
पहले चरण में उत्तराखंड रोडवेज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से 16 बसों को संचालन करेगा. इन 16 बसों में आठ वोल्वो, 6 एसी और दो आर्डिनरी बसे शामिल है. उत्तराखंड रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिसको देखते हुए परिवहन निगम जल्द ही वोल्वो की 5 और बसों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से ही संचालित करेगा. ताकि यात्रियों की डिमांड के अनुसार बसों के बेड़े को बढ़ाया जा सके.
24 घंटे के भीतर वापसी पर 50 प्रतिशत की छूट
यदि आप 24 घंटे के भीतर वापस आते हैं तो आपको 1010 रुपये चुकाने होंगे। इसका मतलब है कि वापसी के सफर पर आपको 50 फीसदी सीधी छूट मिलेगी, देहरादून-दिल्ली तक का कार, एसयूवी के लिए एक तरफ का टोल 675 रुपये तय किया गया है, लेकिन रिटर्न जर्नी पर 675 की जगह आपको देने होंगे केवल 375 रुपये।
2 घंटे 55 मिनट में पूरा हुआ सफर
उत्तराखंड परिवहन निगम के AGM प्रतीक जैन ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद यात्रियों को आसान, सस्ती और बेहतर सेवा देने की तैयारी की. उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को वोल्वो और छोटी गाड़ियों से सर्वे किया गया. इस दौरान निगम की बसों ने यात्रियों को देहरादून आईएसबीटी से दिल्ली आईएसबीटी सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट में पहुंचाया. इसके साथ ही यात्रियों के लिए किराये में भी कटौती की गई है.



