खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

फीफा विश्व कप में गोल्डन बूट के लिए छिड़ी महाजंग में मेस्सी और एमबापे के बीच टक्कर

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में अगर किसी खिलाड़ी ने अब तक सबसे बड़ा मंच अपने नाम किया है, तो वह हैं फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे. स्वीडन के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में एमबापे ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने न सिर्फ फ्रांस को 3-0 की आसान जीत दिलाई, बल्कि उन्हें कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का भी मालिक बना दिया.

27 साल के एमबापे ने मैच में दो गोल दागे. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर फ्रांस ने प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में अपनी जगह पक्की कर ली, जहां उसका सामना पराग्वे से होगा. लेकिन इस मुकाबले की सबसे बड़ी कहानी सिर्फ जीत नहीं, बल्कि एमबापे का रिकॉर्डतोड़ शो रहा.

मेसी की बराबरी, लेकिन गोल्डन बूट की रेस में आगे
स्वीडन के खिलाफ दूसरे हाफ में अपना दूसरा गोल करते ही एमबापे ने इस विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 6 कर ली. इसके साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली, जिनके नाम भी 6 गोल हैं. हालांकि गोल्डन बूट की दौड़ में एमबापे फिलहाल मेसी से आगे हैं. वजह है कि उनके नाम 6 गोलों के अलावा 2 असिस्ट भी हैं. यानी अगर दोनों खिलाड़ियों के गोल बराबर रहते हैं, तो अतिरिक्त असिस्ट एम्बाप्पे को बढ़त दिलाते हैं.

वर्ल्ड कप नॉकआउट का नया ‘किंग’ बने एमबापे
इस मुकाबले ने एमबापे को एक और ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचा दिया. उन्होंने विश्व कप नॉकआउट चरण में अपने गोलों की संख्या 10 कर ली, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है. मैच का पहला गोल उन्होंने पहले हाफ के इंजरी टाइम (45वें मिनट) में शानदार व्यक्तिगत कौशल दिखाते हुए किया. स्वीडन के डिफेंडर को छकाने के बाद उन्होंने गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं छोड़ा. यह उनका नॉकआउट चरण में 9वां गोल था, जिससे उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ियों लियोनिडास और रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया. इसके बाद 74वें मिनट में माइकल ओलीसे के शानदार पास पर उन्होंने दूसरा गोल दागकर यह रिकॉर्ड और मजबूत कर दिया.

एमबापे ने तोड़ा ब्राजीलियाई दिग्गजों का रिकार्ड
स्वीडन के खिलाफ मैच में एमबापे ने दो गोल दागे। इन दो गालों से उन्होंने विश्व कप के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। विश्व कप के नाकआउट स्टेज में एमबापे केे कुल 10 गोल हो गये हैं। उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ी रोनाल्डो और लियोनिदास के 8-8 गोल के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया।

मेसी से अब सिर्फ एक गोल पीछे
एमबापे का यह विश्व कप करियर भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. अब उनके नाम 18 विश्व कप मैचों में 18 गोल हो चुके हैं. वह विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में मेसी से सिर्फ एक गोल पीछे हैं. मेसी के नाम फिलहाल 29 मैचों में 19 गोल दर्ज हैं. एमबापे की गोल करने की गति मेस्सी से काफी तेज रही है। हालांकि अर्जेंटीना को अपनी अपना राउंड 32 का मैच केपवर्डे के खिलाफ खेलना है, जहां मेस्सी के पास अपनी बढ़त को और मजबूत करने का मौका मिलेगा।

कोच के लिए खास जश्न
मैच का सबसे भावुक पल तब आया जब पहला गोल करने के तुरंत बाद एम्बाप्पे सीधे अपने कोच दिदिएर डेसचैम्प्स के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाया. यह डेसचैम्प्स का वापसी मैच था. वह ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में अपनी मां के निधन के कारण टीम के साथ नहीं थे. ऐसे में एम्बाप्पे ने अपना गोल अपने कोच को समर्पित कर दिया. 84वें मिनट में एम्बाप्पे को आराम देने के लिए मैदान से बाहर बुला लिया गया, लेकिन तब तक वह मैच और रिकॉर्ड बुक- दोनों पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुके थे.

अब गोल्डन बूट की जंग और भी दिलचस्प हो गई है. एक तरफ मेसी हैं, दूसरी तरफ एम्बाप्पे. दोनों के 6-6 गोल हैं, लेकिन फिलहाल बढ़त फ्रांस के सुपरस्टार के पास है. अगर यही फॉर्म जारी रही, तो विश्व कप 2026 का गोल्डन बूट और कई नए रिकॉर्ड एम्बाप्पे के नाम हो सकते हैं. फ्रांस का अगला मुकाबला राउंड 16 में पराग्वे से होगा, जिसने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में बड़ा उलटफेर कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button