उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

योगनगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस 13 और 16 जुलाई को नहीं चलेगी, घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

Listen to this article

ऋषिकेश, 1 जुलाई, 26 ऋषिकेश और हुबली (कर्नाटक) के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के एक जरूरी खबर है।  ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य के कारण जुलाई माह में मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इनमें मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और परिचालन क्षमता में वृद्धि के मद्देनजर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर एक जुलाई से एक अगस्त के बीच यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य कराया जाएगा। इस दौरान प्री-नाॅन इंटरलाॅकिंग और नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्यों के कारण अलग-अलग तारीखों में ब्लाॅक रहेगा। सीनियर डीसीएम ने बताया कि कार्य के कारण गाड़ी संख्या 05074 लालकुआं-केएसआर बंगलुरु 11 और 18 जुलाई को निरस्त रहेगी।
देखें गाड़ियों का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 05073 केएसआर बंगलुरु-लालकुआं 14 और 21 जुलाई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 07363 एसएसएस हुबली-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 13 जुलाई और गाड़ी संख्या 07364 योगनगरी ऋषिकेश-एसएसएस हुबली 16 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 17 जुलाई को मथुरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- बीना के स्थान पर मार्ग परिवर्तित कर मथुरा-बयाना-सोगरिया-बीना मार्ग से संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली एक्सप्रेस को 13 व 20 जुलाई को बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना-गुना-ग्वालियर मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन को भी 16 जुलाई को बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना-गुना-ग्वालियर मार्ग से चलाया जाएगा।
साबरमती-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई
साबरमती से हरिद्वार के बीच संचालित हो रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि रेलवे ने एक माह आगे बढ़ा दी है। ट्रेन के अब आठ जुलाई तक दोनों ओर से आठ फेरे संचालित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09425 – 26 साबरमती – हरिद्वार – साबरमती साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 30 जून तक किया जा रहा था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब ट्रेन की संचालन अवधि को आगे बढ़ाते हुए को 6 से 8 जुुलाई तक दोनों ओर से 8 फेरे संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को शाम 6ः45 पर रवाना होकर अगले दिन रात 8ः40 पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को रात 9ः30 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 10ः30 पर साबरमती पहुुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन को रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम आदि रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
यात्रियों को बुकिंग टिकट का मिलेगा पूरा रिफंड
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे नेटवर्क को अपग्र‍ेड करने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैक और यार्ड रीमाडलिंग का काम किया जा रहा है। इस बड़े तकनीकी ब्लाक के कारण कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है, जिसमें ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस भी शामिल है। जिन यात्रियों ने इन तारीखों के पहले टिकट बुक करा रखे थे, उन्हें रेलवे नियमों के अनुसार पूरा रिफंड दिया जायेगा। आनलाइन टिकट बुक करने वालों का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में वापस आ जायेगा।
यात्रा करने से पहले यात्री रेलवे के आधिकारिक पूछताछ नंबर 139 पर फोन करके या National Train Enquiry System NTES ऐप के जरिये अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button