उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन को सप्ताहभर में एक करोड़ से अधिक धनराशि की ऑनलाइन पूजा बुक

गोपेश्वर, 23 अप्रैल। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजाओं हेतु श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मदिर समिति की अधिकारिक वेबसाइट पर 15 अप्रैल से 22 अप्रैल दिन तक एक सप्ताह में 6981 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजाएं बुक कराई गई है।

बताया कि 4735 श्रद्धालुओं ने श्री बदरीनाथ धाम हेतु व 2246 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम हेतु ऑनलाइनपूजाएं बुक कराई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर समिति में ई-ऑफिस तथा ऑनलाइन सेवाओं को अपनाए जाने पर जोर दिया है। वेबसाइट सहित पूजा काउंटरों को आधुनिक बनाया गया है।

केदारनाथ-बदरीनाथ के लिए ऑनलाइन पूजा बुकिंग से 1,20,03,725 प्राप्त
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों धामों के लिए ऑनलाइनपूजा बुकिंग से 1,20,03,725( एक करोड़ बीस लाख तीन हजार सात सौ पच्चीस रुपये) की धनराशि मंदिर समिति को प्राप्त हुई है। श्री बदरीनाथ धाम हेतु 8258920( बयासी लाख अठावन हजार नौ सौ बीस रुपये) तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए 3744805 ( सैंतीस लाख चवालीस हजार आठ सौ पांच रुपये) ऑनलाइनपूजाओं की बुकिंग धनराशि प्राप्त हुई। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि ऑनलाइन पूजाओं व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के विषय में तीर्थयात्री लगातार मंदिर समिति कार्यालर्यों से जानकारी प्राप्त कर रहे है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button