उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

पौड़ी जिले में बाघ महिला पर झपटा तो महिला ने दराती से प्रहार कर बाघ को भगाया

कोटद्वार/दुगड्डा, 24 अप्रैल। दुगड्डा ब्लॉक के आमसौड़ निवासी अनीता देवी अन्य महिलाओं के साथ बकरियां चराने के लिए खेतों में गयी थी, जब वह बकरी चराकर वापस घर लौट रही थी, तो तभी एक महिला पर रास्ते में झाड़ी में छिपे गुलदार ने घात लगाकर झपट्टा मार दिया। अपनी जान बचाने के लिए महिला ने दराती से गुलदार पर प्रहार कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर गुलदार डरकर मौके से भाग गया। वनकर्मियों ने महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा भेज दिया है।

महिला के साहस के आगे गुलदार घबराकर भागा
जानकारी के अनुसार बुधवार को आमसौड़ की अनीता देवी (45) पत्नी श्यामलाल गांव की और महिलाओं के साथ सुबह बकरियां चराने के लिए खेतों की तरफ गयीं थीं। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह बकरियों को चुगा कर वापस घर लौट रही थीं तो तभी रास्ते में झाड़ी में छिपा एक गुलदार ने उन पर घातक हमला कर दिया। गुलदार के अचानक हमला करने से वह जमीन पर गिर गईं। लेकिन इससे पहले कि गुलदार दोबारा उसे अपना शिकार बनाता, अनीता ने हिम्मत दिखाते हुए दराती से उस पर प्रहार कर दिया। इस बीच साथ की अन्य महिलाओं ने शोर मचा दिया, जिससे घबराकर गुलदार भाग गया।

गुलदार की दहशत से सहमे ग्रामीण
गुलदार के हमले से महिला के बायें हाथ की अंगुली व दाहिने घुटने में जख्म हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे दुगड्डा रेंज के वनकर्मियों ने महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार पिछले कई दिनों से गांव के आसपास देखा जा रहा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। https://sarthakpahal.com/

घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। घायल महिला के परिजनों से मुआवजे के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और अकेले आवाजाही न करने की अपील भी की है।
प्रमोद डोबरियाल, रेंजर

Related Articles

Back to top button