उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरस्वास्थ्य

हादसे में बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत

देहरादून। हादसे में स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन थलीसैंण में हादसे का शिकार हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह देहरादून आ रहे थे तभी रास्ते में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

डा. धन सिंह रावत मंगलवार को थलीसैंण से शाम को देहरादून को लौट रहे थे। इस दौरान बुआंखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरसार व चौंरीखाल के समीप लट्ठीगाड नामक स्थान पर उनका वाहन सड़क में जमे पाले में रपटकर सड़क पर ही पलट गया। धन सिंह रावत के साथ जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत और उनका स्टाफ सवार था। पौड़ी के डीएम ने बताया कि मंत्री का वाहन सड़क में पलट गया था। मंत्री को हल्की चोट आई है।

डीएम जोगदंडे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को देहरादून छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था कर ली गई है। थैलीसैण से पुलिस टीम को भी भेज दिया गया है, सभी लोग भरसार यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर धन सिंह रावत की कुशलक्षेम पूछी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button