क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

दक्षिण दिल्ली में ऐसा वीभत्स नजारा जिसे देख कलेजा कांप जाय

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है। सात-आठ लड़कों ने लूटपाट के दौरान हुई नोंकझोंक के बाद दो युवकों पर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपी दोनों को जमीन पर गिराकर तब तक मारते रहे जब तक दोनों बेहोश नहीं हो गए। इसके बाद आरोपी पीड़ितों से तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जतिन (24) के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में एक आरोपी रमजान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
पैसे देने को हुई नोंकझोंक इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने जतिन को जमीन पर गिराकर उसकी कमर में बड़े पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान वह अचेत हो गया। जब पंकज ने इसका विरोध किया तो उस पर भी जानलेवा हमला किया गया।

Related Articles

Back to top button