उत्तरप्रदेशक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

सगे भाई सहित तीन युवकों की रहस्यमय मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख किया रास्ता जाम

प्रयागराज। यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र में सोमवार की रात तीन युवकों की हत्‍या कर दी गई। एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक अनाज बेचने के लिए मध्य प्रदेश के रीवां जिले में हनुमना इलाके में गए थे। वहां से लौटते समय देर रात घटना हुई। जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर तहकीकात में जुट गई है। हत्‍यारों का पता नहीं चल सका है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गजाधरपुर गांव निवासी आकाश केशरी (22) और विकास केशरी (25) पुत्रगण पप्पू केशरी अनाज खरीदने व बेचने का व्यवसाय करते थे। इन दिनों धान खरीद- बिक्री का सीजन चल रहा है। बीते सोमवार की रात लगभग नौ बजे विकास और आकाश गांव के ही मौनी आदिवासी के 20 वर्षीय पुत्र कलवा के साथ ड्रमंडगंज गए थे। पिता पप्‍पू केसरी के मुताबिक तीन लाख रुपये लेने के लिए विकास, आकाश और कलवा एक ही बाइक से गए थे। अनहोनी की आशंका को लेकर रात लगभग 12 बजे मृतकों के पिता पप्पू केशरी परिवार के सोनू, मोनू, शंकर, शिवम के साथ टवेरा वाहन पर सवार होकर बेटों को ढूढने निकल पड़े।

Related Articles

Back to top button