उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिले 18 औषधि निरीक्षक

देहरादून, 25 मार्च। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को 18 औषधि निरीक्षक मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन औषधि निरीक्षकों को एक माह के भीतर विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री ने बताया कि खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में विभाग में लंबे समय से औषधि निरीक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था।

इसमें आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कर 18 औषधि निरीक्षकों की सूची विभाग को उपलब्ध कराई गई। सभी चयनित अभ्यर्थियों को सभी औपचारिकता पूरी कर एक माह के भीतर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में योगदान देना होगा। मंत्री ने कहा, चयनित औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश में दवा निर्माण व विक्रय प्रणाली में में सुधार होगा।

औषधि निरीक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थी
राज्य लोक सेवा आयोग से औषधि निरीक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची में हरीश सिंह, पंकज पंत, पूजा रानी, निधि शर्मा, विनोद जगूड़ी, शुभम कोटनाला, पूजा जोशी, हार्दिक भट्ट, गौरी कुकरेती, हर्षिता, अर्चना उप्पल, निधि रतूड़ी, मोहम्मद ताजीम, सीमा बिष्ट चौहान, मेघा, निशा रावत, अमित कुमार आजाद और ऋषभ धामा शामिल है।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button