देश-विदेशबड़ी खबरराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

नहीं सुधरेका ना ‘पाक’, 3 घंटे बाद फिर सीजफायर का उल्लंघन, अंबाला, सिरसा, चंडीगढ़ में फिर ब्लैकआउट

अंबाला/चंडीगढ़/सिरसा, 10 मई। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीजफायर उल्लंघन के बाद हरियाणा के अंबाला और सिरसा जिलों में प्रशासन ने अगले आदेश तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक फिर से पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया है. चंडीगढ़ में भी नागरिकों ने स्वतःस्फूर्त रूप से ब्लैकआउट का पालन शुरू कर दिया है. इससे पहले शाम 5 बजे दोनों देशों के मध्य सीजफायर लागू करने की सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान ने अपनी औकात फिर दिखा दी.

अंबाला में ब्लैकआउट और हाई अलर्ट
अंबाला प्रशासन ने पाकिस्तान से संभावित हवाई हमलों के खतरे को देखते हुए ब्लैकआउट का आदेश जारी किया है. जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह तोमर ने कहा, “सार्वजनिक सुरक्षा के लिए रात में सभी बाहरी लाइटें, बिलबोर्ड, और सड़क लाइटें बंद रहेंगी.

सिरसा में मिसाइल अवशेष मिलने से हड़कंप
सिरसा जिले में शुक्रवार देर रात एक धमाके के बाद शनिवार सुबह दो स्थानों—रानियां चुंगी खाजाखेड़ा और फिरोजाबाद चकसाहिबा में पाकिस्तानी मिसाइल के अवशेष मिले. जिला प्रशासन ने इन अवशेषों को वायुसेना के अधिकारियों को सौंप दिया, जो इसकी जांच करेंगे. सिरसा के एडीसी लक्षित सरीन ने बताया कि जिले में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. नागरिकों से रात में घरों में रहने, लाइटें बंद रखने और प्रशासन की हिदायतों का पालन करने की अपील की गई है.

चंडीगढ़ में नागरिकों की पहल, स्वैच्छिक ब्लैकआउट
चंडीगढ़ में प्रशासन ने पहले दुकानों और प्रतिष्ठानों को स्वैच्छिक रूप से बंद करने का अनुरोध वापस ले लिया था, लेकिन पाकिस्तान के ताजा सीजफायर उल्लंघन के बाद नागरिकों ने खुद ब्लैकआउट लागू कर लिया. लोग रात में लाइटें बंद रखकर और घरों में रहकर सुरक्षा में सहयोग कर रहे हैं.देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

पाकिस्तान की नापाक कोशिशें नाकाम
पाकिस्तान ने 9-10 मई की रात को उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई शहरों जैसे सिरसा, अंबाला, चंडीगढ़, अमृतसर, और जम्मू पर ड्रोन और फतेह-2 मिसाइलों से हमले की कोशिश की. भारतीय सेना ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपायों से इन हमलों को विफल कर दिया. सिरसा में मार गिराई गई फतेह-2 मिसाइल के टुकड़े खेतों में बरामद किए गए.

Related Articles

Back to top button