उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

महायोगी डिग्री कालेज बिथ्याणी में दो दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का आयोजन

यमकेश्वर, 15 मई। 14 एवं 15 को महायोगी गुरुगोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में गोविंद बल्लभ पंत एग्रीकल्चर एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहयोग से अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु दो दिवसीय मशरूम उत्पादन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एस के मिश्र प्राध्यापक एवं संयुक्त निदेशक, मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, पंतनगर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उक्त कार्यक्रम में प्रोफेसर एस के मिश्र के द्वारा मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया एवं मशरूम के माध्यम से रोजगार के लिए लोगों को जागरूक किया। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने आभासी माध्यम से क्षेत्र के लोगों से चर्चा की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशरूम का डैमो एवं मशरूम के बैग का वितरण था। इसके अलावा समस्त किसानों को बीज भी वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जितेंद्र क्वात्रा निदेशक, एक्सटेंशन एजुकेशन, अनिल चौहान, सुशील कंडवाल, राजेंद्र भंडारी, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीरज नौटियाल द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button