देश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा समय से पहले खत्म, 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

श्रीनगर, 2 अगस्त। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के अंतिम दिन 6,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन किए, जिससे कुल यात्रियों की संख्या 4.14 लाख हो गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. पिछले वर्ष 5.10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने इस गुफा मंदिर में दर्शन किए थे.

खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गयी यात्रा
जम्मू-कश्मीर के हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने आते हैं, जिसे अमरनाथ यात्रा से भी जाना जाता है. ख़राब मौसम की वजह से इस साल ये यात्रा अपने तय सीमा से एक पहले समाप्त हो गई है. अब तक 4.14 लाख श्रद्धाओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं. कल यानि 3 अगस्त से अब कोई भी श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे.

हर साल की भांति रक्षा बंधन के दिन खत्म होती थी यात्रा
अमरनाथ यात्रा का समापन आम तौर पर रक्षा बंधन के दिन होता है. इस साल यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होने वाला था. अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर ‘महत्वपूर्ण मरम्मत और रखरखाव कार्यों’ का हवाला देते हुए यात्रा को एक सप्ताह छोटा करने का निर्णय किया. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 6,497 तीर्थयात्रियों ने 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने बताया कि यात्रियों में 4,586 पुरुष, 1,299 महिलाएं, 62 बच्चे, 51 साधु, पांच साध्वी और 494 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे.

तीन जुलाई को शुरू ही थी अमरनाथ यात्रा
अधिकारियों ने बताया कि तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4,14,311 यात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं. हाल ही में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों के रखरखाव की आवश्यकता के कारण, अधिकारियों ने इस वर्ष की वार्षिक अमरनाथ यात्रा उसके निर्धारित समापन से ठीक एक सप्ताह पहले शनिवार को स्थगित कर दी. इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 9 अगस्त तक चलने वाली थी. हालांकि भारी बारिश के चलते रास्तों की हालत ख़राब हो जाने के कारण इसे एक हफ्ते पहले ही रोकना पड़ा.

Related Articles

Back to top button