उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक
प्रदेश में आज रामनवमी को सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक, कोषागार भी बंद रहेंगे

देहरादून, 30 सितम्बर । प्रदेश सरकार ने जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी 1 अक्टूबर आज सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इसका आदेश जारी किया है। यह आदेश बैंक एवं कोषागारों में भी प्रभावी रहेगा।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं। अब प्रदेश में 1 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी आज के दिन अवकाश रहेगा। कर्मचारी संगठनों की मांग पर सीएम धामी ने शारदीय नवरात्र की नवमी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इससे पूर्व जारी अवकाश कैलेंडर की अधिसूचना में नवरात्र की नवमी को निबंधित अवकाश की श्रेणी में रखा गया था।
सीएम ने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व एवं सम्मान को प्रदर्शित करने वाला है। यह हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की है।