उत्तरप्रदेशबड़ी खबरराजनीति

भाजपा आज जारी करेगी सूची, साठ नाम फाइनल

देहरादून। भाजपा आज अपने प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी करने जा रही है। जिनेमं से लगभग साठ नाम फाइनल हो चुके हैं। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 60 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए हैं। भाजपा आज गुरुवार दोपहर किसी भी समय पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। कुछ सीटों पर मंथन के बाद प्रत्याशियों की अगली सूची जारी होगी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

बुधवार को दिल्ली में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश भाजपा की ओर से भेजे गए दावेदारों के पैनल पर विस्तृत चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया है कि अधिकांश नामों पर भेजे गए नामों पर सहमति बन चुकी है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि गुरुवार तक प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी हो जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने 16 जनवरी को प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के तैयार पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा था। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल हुए।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button