उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

यूपी लेखपाल भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू, देख लें अप्लाई करने का सही तरीका

Listen to this article

सार्थकपहल.काम। यूपी लेखपाल भर्ती में ओबीसी के पद बढ़ा दिए गए हैं। 7994 पदों में से जनरल के 3208 और ओबीसी के अब 2158 पद भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संशोधित श्रेणीवार रिक्तियों को लेकर नया नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद तय तिथि के मुताबिक आयोग ने लेखपाल भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन और आवेदन का लिंक एक्टिव हो चुका है।

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
लेखपाल भर्ती में फोटो और हस्ताक्षर किस साइज में अपलोड होंगे? ऑनलाइन लेखपाल एप्लिकेशन फॉर्म भरने का सही प्रोसेस क्या है? यह डिटेल नीचे आप विस्तार से चेक कर सके हैं। इसके अलावा यहां फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। पहले इसे क्लिक करें इसके बाद नीचे बताए चरणों को फॉलो करें।
लेखपाल भर्ती में फॉर्म भरने का लिंक- https://upsssc.gov.in//Default.aspx

इस लिंक पर अगर आप क्लिक नहीं करते हैं तो फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
होमपेज पर Live Advertisement Segment के अंतर्गत आपको लेखपाल का भर्ती विज्ञापन नजर आएगा।
आप चाहें तो योग्यता के नियम यहां से चेक कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने पीईटी 2025 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए Applicant Authentication/Login करना होगा।
लॉगइन करने के बाद आपक फॉर्म के पहले भाग में पीईटी-2025 में भरी हुईं अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे-नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, उत्तर प्रदेश के निवासी संबंधित डिटेल्स, श्रेणी, ईडब्ल्यूएस, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति, संपर्क के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स नजर आएंगी।
इसमें आपको अपनी शैक्षिक योग्यता से संबंधित जानकारी भरनी होगी। आपके सामने Yes/No का विकलप आएगा। Yes क्लिक करने के बाद अपना बोर्ड का नाम/संस्था/ स्कूल का नाम/पास करने की साल/सर्टिफिकेट नंबर/ रोल नंबर जैसी जानकारी भर दें। वेरिफिकेशन कोड भी भर दें।
यह भाग पूरा होने के बाद फोटो और हस्ताक्षर वाला भाग आएगा। इसमें आपने पीईटी 2025 में जो अपलोड की थी, वो अपने आप आ जाएगी। आप इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते। आप इसमें View करने के बाद अगले पेज पर चले जाएंगे।
अब अन्य विवरण में अगर आपके पास कोई अधिमानी अर्हता है तो आप इसमें YES/NO का विकल्प चुन सकते हैं।
अब वेब पेज के नीचे वाले हिस्से में आपको आपको डेक्लेरेशन नजर आएगा। अगर आप घोषणा पत्र से सहमत हो तो सभी बिंदुओ को सेलेक्ट करके वेरिफिकेशन कोड को दर्ज करके Save and Submit बटन को क्लिक कर दें।
इसके बाद केवल फीस भरनी रह जाएगी। आप अपनी श्रेणी के मुताबिक निर्धारित शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई/एसबीआई ई चालान के जरिए कर सकते हैं।
एप्लिकेशन फीस भरने के बाद आपका पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी इसे प्रिंट आउट और डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन अगर फीस भरने के बाद भी फॉर्म प्रिंट करने का विकल्प नहीं आ रहा है तो इसका मतलब है कि परीक्षा शुल्क सही तरीसे भर नहीं पाया है। आप Update Your Transaction ID by Double Verification के जरिए इसे दोबारा चेक कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस कितनी लगेगी?
अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। आवेदन संबंधित ये सभी जानकारी लेखपाल भर्ती नोटिफिकेशन में बताई जानकारी के अनुसार बताई गई है। अगर आप इससे संबंधित और किसी तरह की जानकारी लेना चाहते हैं तो विज्ञापन चेक कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button