उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

देहरादून में हिमाचल परिवहन की बस के खाई में गिरने से तीन की मौत, दर्जनों घायल, 36 लोग थे सवार

Listen to this article
त्यूणी (देहरादून), 3 फरवरी। दून के जनजातीय क्षेत्र जौनसार के क्वानू गांव के पास मंगलवार सुबह हिमाचल रोडवेज की एक बस के खाई में गिरने से तीन लोग की मौत हो गई, जबकि 33 घायल हो गए। बस में 36 लोग सवार थे। दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई। हिमाचल के चौपाल (शिमला) से सुबह साढ़े छह बजे पांवटा(सिरमौर) के लिए रवाना हुई हिमाचल रोडवेज की बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब क्वानू गांव के पास एक ट्रक को साइड देने के लिए चालक ने बस किनारे की और सड़क का पुश्ता धंस गया।
बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। एसडीआरएफ ने ग्रामीणों की मदद से मृतकों के शव खाई से निकाले। 17 घायलों को विकासनगर उपजिला चिकित्सालय, 12 को लेहमन अस्पताल, तीन को पांवटा जिला चिकित्सालय और एक को दून के ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमाचल के शिमला के चौपाल डिपो (नेरवा) से सवारियां लेकर हिमाचल रोडवेज की बस पांवटा साहिब (सिरमौर) के लिए रवाना हुई थी। मगर पांवटा साहिब पहुंचने से पहले ही बस हादसे का शिकार हो गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई।
इतने में आसपास के ग्रामीण मदद के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने सुदोई खड्ड में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त बस के अंदर फंसे घायलों को किसी प्रकार रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल 33 व्यक्तियों में से 15 की हालत गंभीर बनी है।
मृतकों की पहचान नेरवा (हिमाचल प्रदेश) निवासी 38 वर्षीय बेगम यास्मीन पत्नी नेकम मोहम्मद व 28 वर्षीय रिया पत्नी विरेंद्र तथा नेपाल मूल के 50 वर्षीय धन बहादुर पुत्र करन के रूप में हुई है। धन बहादुर भी नेरवा में ही रहता था।
पुलिस के सिंगल लेन वाले मार्ग पर क्वानू मैलोत गांव के पास ट्रक को साइड देने के दौरान सड़क का पुश्ता अचानक धंस गया। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट चकराता(देहरादून) डा. हर्षिता सिंह ने कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में उपचाराधीन
बलवीर सिंह (46) पुत्र हरिया निवासी ग्राम बायता चकराता, श्याम सिंह (65) पुत्र कुवंर सिंह निवासी कोटुवा घणता चकराता, कयुम (38) पुत्र नजीर अहमद निवासी चिलकाना बस अड्डा सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), निधि राणा (18) पुत्री सोहन सिंह निवासी फावता होयडा नैरवा हिमाचल, गजल राणा (16) पुत्री सोहन सिंह निवासी फावता होयडा नेरवा हिमाचल, ईश्वर दत्त उर्फ ईशु शर्मा (36) पुत्र बिशनदास शर्मा निवासी मसरान नैरवा शिमला हिमाचल, पांशुल (डेढ़ वर्ष) पुत्र ईशु शर्मा निवासी मसरान नैरवा शिमला हिमाचल, अंजली (25) पत्नी ईशु शर्मा निवासी मसरान नैरवा शिमला हिमाचल, जावेद मोहम्मद (38) पुत्र नजीरदीन निवासी ग्राम मसली तहसील चड़गांव हिमाचल, रजत (27) पुत्र मोर सिंह निवासी ग्राम सेलानिया दहिया तहसील नैरवा जिला शिमला, कृष्णा कुमार (31) पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम सबूली बैकुटपुर जिला गोपालगंज (बिहार), विनोद कुमार (29) पुत्र धर्मनाथ पंडित निवासी ग्राम सबूली पोस्ट बैकुटपुर जिला गोपालगंज (बिहार), नेक मोहम्मद (48) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम क्यार्ला केदी तहसील नैरवा जिला शिमला, प्रदीप (35) पुत्र चंद्रेश्वर दास निवासी ग्राम साहिबगंज थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर (बिहार).
लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में उपचाराधीन
घमंडु पंडित (55) पुत्र रामस्वरूप पंडित ग्राम झजवा बाजार जिला गोपालगंज (बिहार), विनोद कुमार (24) पुत्र घमंडु पंडित निवासी गोपालगंज बिहार, वीरेश कुमार (22) पुत्र रामनाथाराम निवासी गोपालगंज बिहार, नरगिस (20) पत्नी शहजाद ग्राम पेवोला थाना निरवा जिला शिमला हिमाचल, शहजाद (26) पुत्र बशीरदीन निवासी किमा चंद्रावली तहसील चौपाल शिमला हिमाचल, हुसैन अली (52) पुत्र इलमुद्दीन ग्राम वीडी नेरवा जिला शिमला हिमाचल, सुशांत (16) पुत्र भगतराम निवासी कुमारहला कांडला पोस्ट टिकरी जिला शिमला हिमाचल, मोमिना (12) पुत्री गुलजार निवासी सडोरा तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा, विजय कुमार (35) पुत्र जयपाल निवासी ग्राम गाजीपुरा नवादा रोड सहारनपुर उत्तर प्रदेश, वीर सिंह (58) पुत्र हास्तेगारची निवासी ट्यूणी देहरादून.
ग्राफिक एरा अस्पताल दून में भर्ती- दिनेश कुमार शर्मा (55) पुत्र मोहनलाल शर्मा निवासी ग्राम मजोटली चौपाल हिमाचल (बस चालक), जिला चिकित्सालय पांवटा साहिब में उपचाराधीन यात्री, प्रगति (13) पुत्री चंद राम निवासी गुम्मा तहसील चौपाल जिला शिमला हिमाचल, निशा (33) पत्नी बाबू राम निवासी गुम्मा तहसील चौपाल शिमला, सुमित (19) पुत्र श्याम सिंह निवासी शीरन तहसील नेरवा जिला शिमला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button