उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

योगी का उत्तराखंड दौरा, आज अपने गांव पंचूर आ सकते हैं आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी

Listen to this article

केेएस रावत। योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा हमेशा चर्चा में रहता है, क्योंक यहीं उनका जन्मस्थान है। चूंक योगी मूल रूप से उत्तराखंड के हैं, इसलिए उनके आगमन की भनक लगते ही लोगों में उत्साह भर जाता है। वे अक्सर समय-समय पर अपने पैतृक गांव पंचूर आते रहते हैं। माना जा रहा है कि आदित्यनाथ क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. वे यमकेश्वर और चमकोटखाल में भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

इंटर कालेज चमकोटखाल और यमकेश्वर भी जा सकेंते हैं योगी
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह अपने गांव पंचूर पहुंचकर एक निजी समारोह में शामिल होंगे. साथ ही क्षेत्र के विद्यालयों चमकोटखाल और यमकेश्वर में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि सीएम योगी जनता इंटर कॉलेज, चमकोटखाल में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. खास बात यह है कि चमकोटखाल में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी. इसलिए यह दौरा भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके अलावा वे प्राथमिक विद्यालय पंचूर भी जा सकते हैं, जहां उन्होंने 1 से 5वीं तक शिक्षा ग्रहण की थी।

यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलीपैड की तैयारी
यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं. जबकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने बैठकें शुरू कर दी हैं. स्थानीय लोगों में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, क्योंकि कई वर्षों बाद वह अपने छात्र जीवन से जुड़े संस्थानों में पहुंचेंगे.

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र में कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है. सुरक्षा को लेकर भी पूरे इंतजाम किए गए हैं.
चतर सिंह, एसडीएम, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल

स्थानीय लोग अपने लोकप्रिय नेता की तैयारी में जुटे
गौर है कि योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी समय-समय पर अपने गांव पहुंचकर विभिन्न धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उनका अपने गांव और क्षेत्र से जुड़ाव हमेशा बना रहा है, जिसके कारण उनके आगमन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है. ग्रामीणों के लिए यह गर्व का विषय है कि पंचूर गांव का बेटा आज देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री है. उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं और लोग अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button