देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक
अग्निवीर बनने के लिए शुरू हो गये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार आयु में हुआ बदलाव

देहरादून, 13 फरवरी। इंडियन आर्मी में भर्ती होने के इच्छुक लाखों युवा जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है। सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि अभ्यर्थियों को एज लिमिट में छूट भी दी गई है।
ऐसे में जिन कैंडिडेट्स को अपनी एज ज्यादा होने की टेंशन हो रही थी, वो भी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग के अनुरूप 2 साल तो उम्र नहीं बढ़ाई है लेकिन अब 22 वर्ष तक के कैंडिडेट्स को अग्निवीर भर्ती का फॉर्म अप्लाई करने का मौका मिलेगा।
भर्ती निकाय-भारतीय सेना (Indian Army)
पद का नाम-अग्निवीर जीडी/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड् समैन, सोल्जर, सिपाही फार्मी, जेसीओ धार्मिक शिक्षक
ऑफिशियल वेबसाइट-joinindianarmy.nic.in
आवेदन शुरू होने की तारीख-13 फरवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख-1 अप्रैल 2026
अग्निवीर परीक्षा तिथि 1-15 जून 2026
चयन प्रक्रिया-ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (CEE), फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), मेडिकल एग्जामिनेशन, फाइनल मेरिट लिस्ट
हाइट-अग्निवीर (जीडी), (टेक्निकल), ट्रेड्समैन/ के लिए-170 सेमी हाइट होनी चाहिए। वहीं अग्निवीर (क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल) के लिए 162 सेमी हाइट हो। कैंडिडेट्स का सीना 77 सेमी तक हो, जिसमें 5 सेमी तक फुलाव भी हो।
भर्ती का नोटिफिकेशन–https:// joinindianarmy.nic.in/latest- rally-agniveer-or.htm
आवेदन करने का लिंक-https://joinindianarmy. nic.in/Authentication.aspx
आवेदन शुल्क-सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यू एस- 250/-
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति- 250/-
आर्मी अग्निवीर के लिए योग्यता क्या चाहिए?
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास/मैट्रिक पास न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। पांचों बेसिक सब्जेक्ट में न्यनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। कैंडिडेट की उम्र 17.5 से 22 वर्ष तक हो।
अग्निवीर टेक्निकल: 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा साइंस/फिजिक्स/मैथ और इंग्लिश में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। एज लिमिट 17.5 से 22 वर्ष तक मान्य होगी।
अग्निवीर (क्लर्क/स्टोरकीपर/टेक्निकल): 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस स्ट्रीम से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। 12वीं में इंग्लिश और मैथ/अकाउंट्स/बुक कीपिंग में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उम्र 17.5 से 22 वर्ष तक हो।
अग्निवीर ट्रेड्समैन: 10वीं पास/8वीं पास की हो। साथ में पांचों बेसिक सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। उम्र 17.5 से 22 वर्ष तक।
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (वुमेन मिलिट्री पुलिस): 10वीं पास न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें से 33 प्रतिशत अंक हर विषय में प्राप्त किए हों।
सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट: 12वीं साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंकों के साथ की हो। वहीं हर सब्जेक्ट में 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सिपाही फार्मा: 10+2 परीक्षा पास की हो। डी फार्मा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। या बी फार्मा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड करने वाले भी अप्लाई कर सकेंगे।
जेसीओ धार्मिक शिक्षक: हिन्दू कैंडिडेट शास्त्री/आचार्य संस्कृत कर्म कांड विषय में एक साल का डिप्लोमा किया हो। RT बुद्धिस्ट के लिए बैचलर डिग्री किसी भी स्ट्रीम में, RT मौलवी के लिए मुस्लिम कैंडिडेड किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री, आलिम ऐराबिका, अदीब ए माहिर/उर्दू माहिर उर्दू । इसी तरह आरटी पादरी, आरटी ग्रंथी के लिए भी बैचलर डिग्री और संबंधित विषय की नॉलेज होनी चाहिए।
आर्मी अग्निवीर के लिए आयुसीमा क्या चाहिए?
अग्निवीर जीडी/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड् समैन : 17.5 से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। जिनकी जन्मतिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 तक होनी चाहिए।
सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष 1 जुलाई 2004 से 1 जुलाई 2009 तक जन्मतिथि होनी चाहिए।
सिपाही फार्मा: 19-25 वर्ष
JCO धार्मिक टीचर: 25-24 वर्ष। आयुसीमा की गणना 1 जनलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।
आर्मी अग्निवीर भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
सेना ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए दलालों से सावधान रहने की अपील की है। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।
– कर्नल मेहश कुमार, भर्ती निदेशक, अल्मोड़ा



