उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

21 को उत्तराखंड के टनकपुर में विशाल रोजगार मेले में 4000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

Listen to this article

चंपावत, 18 फरवरी। टनकपुर में 21 फरवरी को विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सेवायोजन विभाग चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव के अंतर्गत मेले का आयोजन कर रहा है। यह मेला पिथौरागढ़ चुंगी के पास सैनिक कल्याण विश्राम गृह के निकट महोत्सव स्थल पर होगा।

टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड समेत 15 बड़ी कंपनियां आएंगी
जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, क्वैस कार्प, पुखराज हेल्थकेयर और सार्थ एडेक स्किल एकेडमी जैसी 15 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कंपनियां शिरकत कर रही हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। मेले में 10वीं, 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, सेवायोजन पंजीकरण कार्ड, शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकापी, साथ में अपना बायोडाटा की कम से कम 5-6 प्रतियां साथ में रखें।

नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 21 फरवरी को सुबह नौ बजे मेला स्थल पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों के लिए नेशनल कैरियार सर्विस पोर्टल पर (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है। किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 05965-297303 अथवा मोबाइल नंबर 8218715939, 7830860575, 8445855555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button