देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

इसरो के स्पेस सेंटर में इंटर्नशिप करने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 16 मार्च लास्ट डेट

Listen to this article

इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। जो स्टूडेंट्स कॉलेज में किताबी नॉलेज के साथ देश के प्रतिष्ठित ऑर्गेनाइजेशन के असल माहौल में काम सीखना चाहते हैं, वो इसमें अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस ऑफिशियल वेबसाइट vsscinternship.vssc.gov.in पर चल रहे हैं।

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में इंटर्नशिप 2026 डिटेल्स
ऑर्गेनाइजेशन-विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC)
प्रोग्राम-VSSC इंटर्नशिप स्कीम
सीटें-INT 07
फील्ड-साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री) & इंजीनियरिंग (एयरोस्पेस, मैकेनिकल, CSE, ECE आदि)
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख-16 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट-16 मार्च 2026
इंटर्नशिप की अवधि-1 मई 2026 से 31 मई 2026 (न्यूनतम 21 से अधिकतम 45 दिनों तक)
कहां रजिस्ट्रेशन करें?-vsscinternship.vssc.gov.in

इसको वीएसएससी इंटर्नशिप में कौन अप्लाई कर सकता है?
बी.ई/बीटेक/बीएससी (फिजिक्स/केमिस्ट्री)/ इंटीग्रेटेड एमससी/बीएस-एमएस (फिजिक्स/केमिस्ट्री)/इंटीग्रेटेड एमटेक के 4th सेमेस्टर तक पढे हों। इसमें कैंडिडेट्स के मार्क्स कम से कम 60 प्रतिशत या CGPA में 6.32 होना चाहिए।
एमई/एमटेक/एमएससी के स्टूडेंट्स जो पहले सेमेस्टर में हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। इनके पिछली डिग्री (बी.ई/बीटेक/बीएससी) के मार्क्स देखें जाएंगे।
पीएचडी कर रहे स्टूडेंट्स भी इंटर्नशिप के लिए योग्य हैं। इसके लिए इनके एमई/एमटेक/एमएससी/बीई/बीटेक या समकक्ष में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस इंटर्नशिप में जो स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vsscinternship.vssc.gov.in पर जाना होगा।
यहां Internship सेक्शन में आपको Current Internship Slot में इसकी डिटेल्स नजर आएंगी।
Click Here to Login पर जाकर आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करना होगा।
अब आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पता, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जैसी सभी डिटेल्स ध्यान से भरनी होंगी।
आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करके सब्मिट करने होंगे।
ध्यान रहे कि आपकी भरी हुईं सभी डिटेल्स आपके डॉक्यूमेंट्स से मैच होनी चाहिए क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
यह इंटर्नशिप अपॉर्चुनिटी विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर तिरुवनंतपुरम के लिए है। अगर आपको इससे रिलेटेड अन्य कोई जानकारी तो आप o_hrdd@vssc.gov.in पर अपनी क्वेरी भेज सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button