डिग्री कालेज बिथ्याणी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, गढ़वाल राइफल्स के कर्नल रहे मुख्य अतिथि

यमकेश्वर, 24 फरवरी। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में मंगलवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ 127 इन्फेंट्री बटालियन (टी.ए.) ईको गढ़वाल राइफल्स के कर्नल एस. सिद्दीकी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उमेश त्यागी की उपस्थिति में कर्नल सिद्दीकी ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई तथा विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।


लौंग जम्प में अमन और तनूजा रहे प्रथम
प्रतियोगिताओं में 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अमन कुमार प्रथम, उमेश कुमार द्वितीय व आयुष सिंह तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में कुमारी कामिनी प्रथम, कुमारी रीता द्वितीय व कुमारी तनुजा तृतीय रहीं, जबकि 400 मीटर (बालक वर्ग) में अमन कुमार प्रथम, उमेश कुमार द्वितीय व आयुष सिंह तृतीय रहे। लंबी कूद (बालक वर्ग) में अमन कुमार (18.4 मी.) प्रथम, आयुष सिंह (16.9 मी.) द्वितीय व उमेश कुमार (15.2 मी.) तृतीय रहे तथा लंबी कूद (बालिका वर्ग) में कुमारी तनुजा (11.8 मी.) प्रथम, कुमारी कृष्णा (10.6 मी.) द्वितीय व कुमारी कामिनी (9.7 मी.) तृतीय रहीं।
ऊंची कूद में अमन और कामिनी रहेे अव्वल
ऊंची कूद (बालक वर्ग) में अमन कुमार प्रथम व उमेश कुमार द्वितीय रहे, जबकि ऊंची कूद (बालिका वर्ग) में कुमारी कामिनी प्रथम, कुमारी तनुजा द्वितीय व कुमारी ज्योति तृतीय रहीं। गोला फेंक (बालिका वर्ग) में कुमारी कामिनी (6.70 मी.) प्रथम, कुमारी रीता (6.00 मी.) द्वितीय व कुमारी तनुजा (5.60 मी.) तृतीय रहीं तथा गोला फेंक (बालक वर्ग) में हर्ष (12.60 मी.) प्रथम, अमन कुमार (10.80 मी.) द्वितीय व अमर कुमार (10.10 मी.) तृतीय रहे। चक्का फेंक (बालिका वर्ग) में कुमारी मेधा (12.70 मी.) प्रथम, कुमारी तनुजा (11.30 मी.) द्वितीय व कुमारी पूजा (10.90 मी.) तृतीय रहीं तथा चक्का फेंक (बालक वर्ग) में अमन कुमार (20.30 मी.) प्रथम, हर्ष (19.40 मी.) द्वितीय व उमेश कुमार (14.60 मी.) तृतीय रहे।
भाला फेंक में कामिनी और अमन रहे प्रथम

भाला फेंक (बालिका वर्ग) में कुमारी कामिनी (15.00 मी.) प्रथम, कुमारी मेधा (14.90 मी.) द्वितीय व कुमारी पूजा (12.30 मी.) तृतीय रहीं, जबकि भाला फेंक (बालक वर्ग) में हर्ष (34.30 मी.) प्रथम, अमन कुमार (32.10 मी.) द्वितीय व उमेश कुमार (29.85 मी.) तृतीय रहे। अंत में प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व कालेज पत्रिका भेंट की।

क्रीडा प्रभारी डॉ उमेश त्यागी जी ने मुख्य अतिथि कर्नल सिद्दीकी जी आभार व्यप्त किया। इस अवसर पर डॉ गिरिराज सिंह, डॉ विनय कुमार पांडे, नीरज नौटियाल, डॉ सुनील देवराडी, डॉ पूजा रानी, डॉ हिमानी बड़ोनी, डॉ चेतन भट्ट, डॉ मनवीर कंडारी, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीमती बीना देवी,उ र्वशी जुयाल, धर्मेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।



