उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

अग्निवीर के लिए ऑनलाइन देना होगा अविवाहित प्रमाण पत्र, अंतिम तिथि एक अप्रैल

Listen to this article

लैंसडौन (पौड़ी), 26 फरवरी। सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाैन की ओर से जोनल भर्ती कार्यालय, लखनऊ के निर्देशों के तहत अब वर्ष 2027 के लिए अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के चयन परीक्षण के लिए युवाओं को 2027 में होने वाली भर्ती के लिए अविवाहित प्रमाण पत्र आनलाइन देने होंगे, आवेदन एक अप्रैल तक होगा। जबकि सीईई परीक्षा एक से पंद्रह जून तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन पंजीकरण और भर्ती अधिसूचना सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अविवाहित होने का प्रमाणपत्र ऑनलाइन देना होगा
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार जोनल भर्ती कार्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार अब अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं को अविवाहित होने का प्रमाण पत्र आनलाइन जमा करना होगा। सेना की ओर से बताया गया कि अग्निवीर भर्ती के लिए गढ़वाल क्षेत्र के हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के जिलों के युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13 फरवरी से शुरू हो चुका है ऑनलाइन आवेदन
हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के जिलों के अधिवासों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की बात सेना भर्ती कार्यालय ने कही। आनलाइन पंजीकरण एक अप्रैल 2026 तक होगा। जबकि सीईई आनलाइन परीक्षा एक जून से 15 जून 2026 तक होगी। ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से शुरू हो चुका है जो 1 अप्रैल, 2026 तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण और भर्ती अधिसूचना www.joinindianarmy.com वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की परेशानी के युवा सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते है। पंजीकरण के दौरान कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क करें। किसी भी अन्य सहायता के लिए उम्मीदवार एआरओ, लैंसडाैन को रिपोर्ट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button