उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नर
क्रीम पौडर घिसने किलै नी… टिहरी लेक फेस्टिवल के समापन पर श्वेता माहरा ने बांधा समां

नई टिहरी, 9 मार्च। टिहरी लेक फेस्टिवल के आखिरी सांस्कृतिक उत्तराखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री, डांसर और सिंगर श्वेता माहरा के नाम रही। वहीं गायक दर्शन फरस्वाण समेत अन्य कलाकारों ने भी समा बांधा। श्वेता के प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक पंडाल में जमे रहे और उन्होंने जमकर नृत्य किया। वहां मौजूद भीड़ और पर्यटकों का उत्साह देखने लायक था।
ऊर्जा और एक्सप्रेसन्स के जानी जाती है श्वेता माहरा
सोमवार शाम को कोटी कालोनी में सांस्कृतिक संध्या में गढ़वाली व कुमांऊनी एल्बमों की नायिक श्वेता माहरा के लाइव परफार्मेंस का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। श्वेता माहरा अपनी ऊर्जा और एक्सप्ररेसन्स के जानी जाती है। उन्होंने क्रीम-पौडर घिसनी किले नी, मेरा सैंया जी, मेरी सपना स्याली सहित अन्य गीतों पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। श्वेता ने गढ़वाली, कुमांऊनी, भोजपुर सहित हिमाचली गीतों की दिलकश प्रस्तुति दी। श्वेत ने चैत की चैत्वाल्या, मधुली, लौंडा चंदना, लबरा छोरी जैसे गीतों पर नृत्य किया। उनके साथियों ने मंगतू ठेकेदार, लेफ्ट-राईट, मेरा साईंया की प्रस्तुति दी। इस डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जहां लोग उनके हुक स्टेप्स की काफी तारीफ कर रहे हैं।
बेडू पाकौ बारह मासा, रामदेई का होटला ने भी खूब तालियां बटोरी
वहीं गायक दर्शन फरस्वाण ने पार बिड़की बसंती छोरी, बेडू पाकौ बारह मासा, झुम्याली और हे नंदा गीत गाए। सोना नौगाई ने रामदेई का होटला, दिलै धारू बोल, मुनस्यारी की ईशा मार्तोलिया ने मिक्स गढ़वाली व कुमांउनी गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, भिलंगना ब्लॉक के पिलखी गांव में टिहरी झील महोत्सव के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। जिसमें गायक अनुराग नौटियाल और सीमा पंगरियाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक खूब झूमे। टिहली झील के खूबसूरत नजारों के बीच इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव की रौनक को दोगुना कर देते हैं।



