उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षा

73वें गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली। 73वें गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। देश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुआ हैं। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर सुंदर परेड आयोजन हो रहा है। राजपथ पर देश की आन-बान और शान की शानदार झलक देखने को मिल रही है। परेड वाले रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पूरा परेड क्षेत्र छावनी में तब्दील है। राष्ट्रपति का काफिला के राजपथ पहुंचते ही राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा इस बार कुछ खास हो रहा है, क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में काफी चीजें हैं जो पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव भी देखने को मिलेगा।

देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। 73वें गणतंत्र दिवस को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक भी जश्न में नजर आएगी। परेड देखने आने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगे होना अनिवार्य है। पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button