उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

सजग समाज सुरिक्षत कल: आपदा से जूझने के मंत्र के साथ आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Listen to this article
बिथ्याणी (यमकेश्वर): दिनांक 29 मार्च। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी एवं डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी (RSN Tolia ATIN), नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज विधिवत समापन हुआ। Training of Trainers (ToT) on Engaging Youth and Adolescents in Disaster Risk Management (DRM) & Climate Change Adaptation (CCA) विषयक इस कार्यक्रम के तृतीय व अंतिम दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
अतिथियों का मार्गदर्शन: कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ओम प्रकाश (प्रभारी आपदा प्रकोष्ठ/कार्यक्रम निदेशक, नैनीताल अकादमी), प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा एवं मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप (चिकित्साधिकारी, CHC यमकेश्वर) ने संयुक्त रूप से किया।
डिजिटल माध्यम से जागरूकता: डॉ. ओम प्रकाश ने एक लघु फिल्म के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जलवायु परिवर्तन के खतरों और आपदा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार
मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप ने आपदा के समय आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व को समझाते हुए बताया कि कैसे सही प्राथमिक उपचार (First Aid) के जरिए किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। छात्रों को चोट, फ्रैक्चर और बेहोशी जैसी स्थितियों में दी जाने वाली तात्कालिक चिकित्सा का डेमो भी दिया गया।
प्रमाण पत्र वितरण एवं समापनप्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने इस कार्यशाला को क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अत्यंत प्रासंगिक बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
युवा न केवल देश का भविष्य हैं, बल्कि आपदा के समय प्रथम उत्तरदाता (First Responders) भी हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें दक्ष बनाना है।
-डॉ. ओम प्रकाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button