खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

क्या धोनी के बिना नहीं लड़ सकती चेन्नई सुपर किंग्स, सच में Dhoni का ना होना हार की वजह

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोई मैच खेलने उतरी. अगर पूर्व कप्तान मुकाबला नहीं खेल रहो होते तो डगआउट में मौजूद होते थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में उनकी अनुपस्थिति हमेशा छाई रहने वाली थी. सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई और पावरप्ले के अंदर ही 41 पर 4 विकेट गिर गए. राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 12.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

गुवाहाटी में मिली हार ने दिखा दिया कि यह रात सिर्फ यह सवाल पूछने की नहीं थी कि क्या सीएसके को एक पुराने फिनिशर की कमी महसूस हुई. यह रात थी जिसने उजागर किया कि सीएसके को धोनी द्वारा टीम में लाए जाने वाले नियंत्रण, अनुशासन और शांति की कितनी जरूरत थी. स्कोरबोर्ड ही इसका पहला जवाब देता है. धोनी उपलब्ध नहीं थे क्योंकि चोटिल हैं. वह सीजन के पहले दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे. उनकी अनुपस्थिति में सीएसके की पारी में कोई ढांचा नहीं बन पाया. उनके प्रमुख बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, मिडिल ऑर्डर संभल नहीं पाया, और जेमी ओवरटन के 43 रन ही उस पारी में कुछ मायने रखते थे.

धोनी को लेकर सीएसके ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में लिखा,‘धोनी फ़िलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं. इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ़्ते न खेल पाने की संभावना है.  जल्द ठीक हो जाइए, Thala.’

धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण पहले 2 सप्ताह नहीं खेल पाएंगे
चेन्नई सुपर किंग्स (सी.एस.के.) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आई. पी. एल.) के पहले 2 सप्ताह में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सी.एस.के. ने बयान में कहा, ”महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

सीएसके को क्या बल्लेबाजी में धोनी की कमी महसूस हुई
क्या सीएसके को बल्लेबाज धोनी की कमी महसूस हुई. यह कुछ हद तक ही सही है. हाल के आईपीएल आंकड़े बताते हैं कि उनका बल्लेबाजी रोल इतना बदल चुका है कि यह पूरी वजह नहीं हो सकती. आईपीएल 2025 में धोनी ने सभी 14 मैच खेले और 196 रन बनाए. सीएसके पिछले सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रही. आईपीएल 2024 में उन्होंने 161 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 220.54 रहा, लेकिन यह सिर्फ 11 पारियों में आया, जिसमें आठ बार नॉट आउट रहे. आईपीएल 2023 में उन्होंने 104 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 180 से ऊपर रहा, फिर भी वह एक निचले क्रम के हिटर के रूप में खेले, न कि ऐसे बल्लेबाज के रूप में जो 30 पर 3 से टीम को बचाए.

बतौर फिनिशर धोनी की कमी महसूस हुई
राजस्थान के खिलाफ सीएसके इसलिए नहीं हारी कि उन्हें आखिरी में 20 रन की कमी थी. वे इसलिए हारे क्योंकि उनकी पारी पहले छह ओवर में ही बुरी तरह टूट गई. धोनी आईपीएल के इस फेज में खतरनाक हैं. खास कर छोटे-छोटे कैमियो के लिए उनको जाना जाता है. वो राजस्थान के खिलाफ छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेल टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा सकते थे. लगातार गिरते विकेटों के बीच धोनी पारी को संभालने का काम भी काफी अच्छे से करते. उनका पहला लक्ष्य पूरे 20 ओवर खेलने का होता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button