उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

देहरादून के परेड ग्राउंड में 4 अप्रैल से शुरू होगा भारत सरकार द्वारा आयोजित दून बुक महोत्सव

Listen to this article

देहरादून, 2 अप्रैल। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक दून बुक महोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन 4 से 12 अप्रैल तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा.

महोत्सव में साहित्व, कला और संस्कृति के अलग-अलग रंग दिखेंगे
शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत सरकार द्वारा आयोजित यह महोत्सव पुस्तकों विचारों और संस्कृति का उत्सव होगा. देहरादून में नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक युवराज मलिक ने बताया यह महोत्सव पूरे देश से पाठकों लेखकों कलाकारों और विचारकों को एक मंच पर लाएगा. उन्होंने बताया इस इवेंट में साहित्य कला और संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. इसमें चिल्ड्रन फेस्टिवल हर रोज आयोजित किया जाएगा. मौसम में बच्चों के लिए प्रतिदिन रोचक गतिविधियां होंगी, जिम स्टोरी टेलिंग सत्र ,रचनात्मक कार्यशाला ,क्विज और इंटरएक्टिव सीखने के अनुभव शामिल है.

इस महोत्सव में गढ़वाली कुमाऊंनी सहित कई भाषाओं की पुस्तकें मिलेंगी
इसके साथ लिटरेचर फेस्टिवल में साहित्यकारों से मिलने का अवसर भी मिलेगा. इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और म्यूजिकल कंसर्ट भी होंगे. इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण दून साहित्य उत्सव है, जहां जाने-माने लेखक, फिल्मकार, विचारक और जानी-मानी हस्तियां पैनल चर्चाओं और इंटरेक्टिव सत्रों के जरिए पाठकों से जुड़ेंगे. इसके अलावा 9 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में गढ़वाली और कुमाऊंनी सहित कई भाषाओं की लाखों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएगी. पुस्तक प्रेमियों के लिए यहां प्रवेश निशुल्क रखा गया है.

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का कहना है कि न्यास ने क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पिछले साल एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया था. जिसमें उत्तराखंड के लेखक अनुवादक और भाषा विशेषज्ञ एक साथ आए थे. इस पहल के परिणाम स्वरुप बाल कहानी और साहित्यिक कृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला की पहचान की गई. उनका गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में अनुवाद किया गया. इस प्रयास से दोनों भाषाओं में 13 पुस्तकें तैयार की गई हैं. जिन्हें दून पुस्तक महोत्सव में औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा. इस इवेंट का शुभारंभ 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button