उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक के लिए लाइन में लगकर बड़े क्या स्कूली बच्चे भी रहे बेताब

Listen to this article
देहरादून, 14 अप्रैल। मंगलवार का दिन देहरादून के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28वीं बार देवभूमि पधारे। इस दौरान राजधानी देहरादून में राज्य भर के लोगों का सैलाब उनके दर्शन करने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ा।
खासकर स्कूल के बच्चे पीएम मोदी की एक झलक के लिए बेताब दिखे। कड़ी धूप भी उनका ये उत्साह कम नहीं कर पाई। वहीं राज्य के सूदूरवर्ती पहाड़ी इलाकों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित अन्य जिलों से लोग उन्हें सुनने पहुंचे। पीएम मोदी के काफिले के प्रस्तावित मार्गों पर लोग लाइन लगाकर इतंजार करते रहे। इस दौरान भीड़ में पीएम मोदी का नन्हा फैन भी दिखाई दिया। शहर में जगह-जगह लोक कलाकार पीएम का स्वागत करते नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ी है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसको लेकर परिवहन विभाग ने देहरादून और हरिद्वार से कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाले लोगों के लिए 2350 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड परिवहन निगम के अलावा सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों को लगाया गया है।
आरटीओ (प्रवर्तन) डा. अनीता चमोला ने बताया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए देहरादून से 1650 और हरिद्वार से 700 वाहन लगाए गए हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए वाहनों को निर्धारित स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। वाहनों में बस, टाटा मैजिक, सिटी बसें, रोडवेज की बसें उपलब्ध कराई गई है। निजी ट्रांसपोर्ट्स से सहयोग की अपील की गई है।
वाहनों को सफल संचालन के लिए तीन टीमें गठित की गई है। देहरादून एआरटीओ के अलावा विकासनगर, ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार एआरटीओ को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। वाहनों में ईधन के लिए हरिद्वार और देहरादून में पेट्रोल पंप चिन्हि्त किए गए हैं।
बताया चालकों और परिचालकों को बस संचालन में सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। लापरवाही से वाहनों के संचालन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क मार्ग पर वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। शहर में जगह जगह लोक कलाकार पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button