उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गीतों सिल्की बांद…, लबरा छोरी…, भजनों पर खूब झूमकर नाचे युवा

Listen to this article

कोटद्वार, 17 अप्रैल। बूंगी देवी जनकल्याण विकास समिति हल्दूखाल की ओर से 10वें भव्य दो दिवसीय बूंगी महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गीतों से पूरा पंडाल झूम उठा। खासकर युवाओं ने उनकी प्रस्तुतियों पर जमकर ठुमके लगाये।

महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप रावत एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज पंत ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव के अंतिम दिन लोक गायक मंगलेश डंगवाल व साथी कलाकारों ने भजनों व देवी जागर की शानदार प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जैसे ही उन्होंने लोकप्रिय गीतों सिल्की बांद…, हे सरबा, मेरी सरबा…, लबरा छोरी…, मेरी छौंदड़ी… आदि गीतों की प्रस्तुतियों दी तो पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु खासकर युवाओं को झूमने का मौका मिल गया। युवाओं ने उनके गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।

इस मौके पर रघुवीर सिंह बिष्ट, धीरेंद्र प्रताप, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, मनोज रावत, मुन्नी ध्यानी, समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन नेगी, सचिव देवेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, दिनेश चंद्र, धर्मेंद्र नेगी, प्रदीप गुसाईं, सर्वेंद्र सिंह, सुग्रीव, अजय उनियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button