उत्तराखंडखेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

स्टार स्ट्राइकर एंजिल रावत के दम पर 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने चूमा जीत का शिखर

लैंसडौन, 19 अप्रैल। स्व. शशिधर भट्ट खेल संस्था की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में चल 70वां गढ़वाल कप फुलबाल टूर्नामेंट 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने फाइनल मुकाबले में उन्होंने दून सिटी एफसी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 के अंतर से हराकर खिताब जीता।

टूर्नामेंट में 15 टीमों ने लिया था हिस्सा
जीआरआरसी के डाइस स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच का उद्घाटन गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने किया। रविवार दोपहर बाद खेले गये संघर्षपूर्ण मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स ने दून सिटी एफसी को 1-0 के मामूली अंतर से जीत लिया। फाइनल का उद्घाटन मुख्य अतिथि होटल व्यवसायी चांद मौला बख्श ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। 16वीं गढ़वाल ने फाइनल मुकाबला इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 16वीं गढ़वाल ने 15वीं गढ़वाल को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि 12वीं गढ़वाल टीम 2/3 गोरखा राइफल्स को 3-0 से पराजित कर फाइनल में पहुंची थी। इस टूर्नामेंट में 15 टीमों ने शिरकत की थी।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी व गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स के डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी, सूबेदार मेजर नंदकिशोर मौजूद रहे।

16वीं गढ़वाल राइफल्स में हमेशा रही है जीत की भूख
गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट की विजेता टीम 16वीं गढ़वाल राइफल्स इससे पहले 1988 में 3वीं गढ़वाल राइफल्स के साथ गढ़वाल कप की संयुक्त विजेता रही थी। इसके अलावा वर्ष 1990, 2017, 2021, 2022 में भी 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

एंजिल रावत को मिला गोल्डन बूट का खिताब
विजेता टीम 16वीं गढ़वाल राइफल्स को एक लाख और ट्राफी जबकि उपविजेता टीम को 51000 हजार और ट्राफी भेंट की गयी। यह टूर्नामेंट पूर्व पालिकाध्यक्ष स्वर्गीय शशिधर भट्ट की स्मृति में खेल संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। एंजिल रावत को टूर्नामेंट में सर्वाधिक 7 गोल करने गोल्डन बूट के अवार्ड से नवाजा गया।

Related Articles

Back to top button