क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

‘मैं सुसाइड कर रही हूं पापा…..’ और कूद गई छठी मंजिल से

राजस्थान। मैं सुसाइड कर रही हूं पापा कहते हुए राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन पर अपनी सुसाइड करने की जानकारी भी दी। हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

डॉक्टरों का कहना है कि छठी मंजिल से गिरने के कारण पसलियों व पैर में फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया। कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’। बेटी के फोन आते ही पिता गणेश उपाध्याय ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं। फिलहाल, उनसे गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button