उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

पत्नी ने हाथ उठाया तो पति ने गला काट डाला

देहरादून। पत्नी ने हाथ उठाया तो पति ने उसका गला ही काट डाला। डिफेंस कालोनी स्थित फ्रेंड्स एन्क्लेव में पत्नी की हत्या करने के आरोपी को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान के बताया कि सौरभ सीएसडी कैंटीन में मार्केटिंग का काम करता था। फरवरी में स्वाति की बहन की शादी थी। स्वाति थोड़ी खर्चीली ज्यादा थी। शादी के खर्च के लिए उसने पांच लाख रुपये ब्याज पर लेना चाहती थी, लेकिन रुपये देने वाला टालमटोल कर रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि परिवार इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

सौरभ श्रीवास्तव निवासी मूलन छपरा, कुशीनगर ने बताया कि वह 12-13 साल से देहरादून में नौकरी कर रहा था। पत्नी की डिमांड पूरी करते-करते वह कर्ज में डूब गया था। तीन महीने पहले उसकी नौकरी भी छूट गई थी। पत्नी शादी में जाने के लिए कुछ जेवर की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर पत्नी ने गुस्से में आकर सौरभ पर हाथ उठा दिया। पत्नी के हाथ उठाते ही सौरभ इतना तिलमिलाया कि उसने स्वाति (श्वेता) को बेड पर पटक दिया फिर दोनों हाथों से उसका गला घोंटने लगा। बातों-बातों में झगड़ा शुरू हुआ और श्वेता ने भी हाथ उठा दिया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button