उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

वीर का एक हाथ एक पैर मगरमच्छ ने खाया, यूपी के पौटा डैम में मिला शव

खटीमा। वीर का एक हाथ और एक पैर मगरमच्छ का खाया हुआ शव यूपी के पौटा डैम से बरामद कर लिया गया है। देवहा नदी के किनारे भैंस चराने गए 11 साल के बच्चे को मगरमच्छ के पानी में खींचकर ले गया था। यूपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया है।

ग्रामीणों ने जाल डालकर एक मगरमच्छ को बाहर निकालकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था, बाद में जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत भी हो गयी थी। एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर उसके पेट में कोई भी मानव अंश नहीं मिला था। मंगलवार को भी गांव वाले देवहा नदी में बालक की खोजबीन में जुटे रहे।

इसी बीच यूपी के अमरिया क्षेत्र के धुंधरी गांव के पास पौटा डैम में ग्रामीणों को वीर का शव फंसा दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना परिजन और अमरिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बालक के शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त वीर सिंह के रूप में की। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बच्चे का एक पैर और एक हाथ मगरमच्छ ने खाया हुआ है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ है केस दर्ज
खटीमा वन क्षेत्र के रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि मगरमच्छ की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। मगरमच्छ शेड्यूल-1 की श्रेणी में आता है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button