उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

सुपरस्टार सिंगर 2 में कैप्टन बने पवनदीप राजन

नई दिल्ली। सुपरस्टार सिंगर 2 में पवनदीप राजन विजेता बने थे। इंडियन आइडल 2021, 12वें सीजन के विनर रहे चंपावत निवासी पवनदीप अब सोनी टीवी के नए शो सुपरस्टार सिंगर 2 में बतौर कैप्टन नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है। सोनीटीवी ने ही सुपरस्टार सिंगर को शुरू किया था और पहले सीजन को दर्शकों की खूब वाह-वाही भी मिली थी।

पवनदीप साजन इंडियन आइडल 12 के विनर रहे हैं। वहीं, अरुणिता कांजीलाल रनरअप रही थीं। दोनों की कैमेस्ट्री ने शो के दौरान और शो खत्म होने के बाद भी खूब पापुलैरिटी बटोरी थी। लोग उन्हें हमेशा साथ देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। ऐसे में अब दोनों ही जल्द सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर-2 में साथ नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी ने इस शो की घोषणा कर बताया कि शो को ऑडिशन्स शुरू हो चुके हैं।

वीडियाे शेयर करते हुए पवनदीप ने कहा कि मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं यहां तक पहुंचूंंगा। अब मुझे नई जिम्मेदारी मिली है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहूंगा। ‘इंडियन आइडल 12’ के कई अन्य कंटेस्टेंट्स भी दिखाई देने वाले हैं, जिनमें सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और सलमान अली का नाम भी शामिल हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button