उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

आशाओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा, बापूग्राम-बिंदुखत्ता के लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

देहरादून, 27 नवम्बर, 26. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्य रूप से आशाओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने संबंधित महिला सशक्तिकरण विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा की गई. इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया है. इसके साथ ही, मंत्रिमंडल ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए की बढ़ोतरी की है.

गौर हो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात मिली है. बैठक में कुल 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली. कैबिनेट मीटिंग में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में सीधे 1700 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. वहीं सीएम धामी ने खनन रॉयल्टी में बढ़ोत्तरी नहीं करने का भी एलान किया है. ये बैठक आगामी चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि, सरकार के 5 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी होने के साथ ही संगठन और सरकार चुनावी मोड में आ गई है. लिहाजा मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है.

पीजी डॉक्टरों को भरना होगा बॉन्ड
पहाड़ों और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले छात्रों के साथ दो साल का बॉन्ड होगा. पीजी कोर्स पूरा होने के बाद उनको राज्य में दो साल तक अपनी सेवाएं देनी होंगी. सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी को देखते हुए पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अनिवार्य राजकीय सेवा संबंधी बॉन्ड अनुमन्य किए जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल द्वारा सहमति दी गई है.

लोगों को मालिकाना हक
ऋषिकेश के बापू ग्राम आरक्षित वन क्षेत्र की 594.90 एकड़ वन भूमि को ‘वन भूमि’ श्रेणी से बाहर करने (डीनोटिफाई करने) के प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष लाया गया. इस पर मंत्रिमंडल ने फैसला लिया कि जनपद देहरादून के बापू ग्राम, जनपद नैनीताल के बिंदुखत्ता और जनपद उधम सिंह नगर के बग्गा चौवन स्थित वनभूमि के गांवों को जहां सालों से वन भूमि की जमीन पर लोग बसे हुए हैं. वहां बसे लोगों को मालिकाना हक दिए जाने के लिए इन क्षेत्रों को डीरिजर्व किए जाने संबंधित प्रस्ताव, भारत सरकार को भेजने की मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है. साथ ही बसे हुए लोगों के जमीनों को रेगुलराइज किए जाने के लिए पॉलिसी बनाई जाने को लेकर उप मंत्रिमंडलीय समिति गठित करने को भी मंजूरी मिली है. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिया गया है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस मामले में वन विभाग की तरफ से एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा जाएगा.

वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाई गई
उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी मिली है. इसके अंतर्गत वन आरक्षी के पद पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष किए जाने का फैसला लिया गया है. कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा प्रख्यापित उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप 31 दिसंबर 2028 तक सीधी भर्ती में वन आरक्षी पद की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाई गई है. इसके लिए नियम 10 में संशोधन करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 लागू करने का फैसला लिया गया है.

Related Articles

Back to top button