उत्तराखंडबड़ी खबरस्वास्थ्य

पौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसा रिखणीखाल थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरा एक वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा. फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार वाहन में 12 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौत हो गई.

हादसा रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाडी गांव के पास हुआ, जहां एक ईको वाहन UK15TA2152 खाई में गिर गया. वाहन में सवार 12 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई. हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उसमें कई महिलाएं हैं, जो भंगनवांन गांव की रहने वाली थी. हादसा दिन में करीब बजे हुआ. वाहन सड़क से करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिरा था.

बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरकर वापस अपने गांव में जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में ही कलवाडी गांव के पास ये हादसा हो गया और 8 लोगों की जान चली गई. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रिखणीखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार से अ​धिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल भिजवाया गया. वहीं मृतकों का पंचनाम भरकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

पौड़ी गढ़वाल के कलवाड़ी, रिखणीखाल में हुए भीषण सड़क हादसे का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. इस हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड

Related Articles

Back to top button