खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

Tata Sierra कार, ऑरेंज कैप और 35 लाख रुपये… IPL की सारी लाइमलाइट लूटी वैभव सूर्यवंशी ने

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में भले ही राजस्थान रॉयल्स (RR) फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन ऐसा तूफान मचाया कि अवॉर्ड्स की बारिश उन्हीं पर हुई. राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स (GT) से हार के साथ खत्म हुआ था, लेकिन वैभव ने आखिरी मैच में भी सिर्फ 47 गेंदों में 96 रन ठोककर साबित कर दिया कि वह इस सीजन के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे.

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. उन्होंने पूरे सीजन में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए. 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स के बीच आयोजित आईपीएल के 19वें सीजन के फाइनल के बाद जब अवॉर्ड सेरेमनी हुई, तब हर तरफ सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का नाम गूंज रहा था…

‘इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया. इस अवॉर्ड के लिए उन्हीं बल्लेबाजों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था, जिन्होंने कम से कम 7 मैच खेले और 100 गेंदों का सामना किया. वैभव ने पूरे सीजन में 237.30 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उनके बाद फिन एलन (214.11), प्रियांश आर्य (211.62) और अभिषेक शर्मा (204.72) का नंबर रहा. वैभव को इनाम के तौर पर Tata Sierra कार दी गई.

सबसे ज्यादा छक्कों के लिए अवॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में 72 छक्के उड़ाए. वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए वैभव को 10 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 43 छक्के लगाए. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने 41 छक्के जड़े.

‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’
वैभव सूर्यवंशी को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी चुना गया. इस अवॉर्ड के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था, जिनका जन्म 1 अप्रैल 2000 के बाद हुआ हो, जिन्होंने इस सीजन से पहले 25 से कम IPL मैच खेले हों और जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला हो. प्रियांश आर्य और प्रिंस यादव जैसे युवा खिलाड़ी भी इस रेस में थे, लेकिन वैभव सबसे आगे निकले.

‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान भी मिला. उन्होंने ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड जीता. वैभव के कुल 436.5 पॉइंट्स रहे. वहीं गुजरात टाइटन्स (GT) के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर रहे. इस अवॉर्ड के तहत वैभव को 15 लाख रुपये मिले. पिछले सीजन यह अवॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के सूर्यकुमार यादव ने जीता था.

ऑरेंज कैप
वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप भी अपने नाम की. उनके बाद गुजरात टाइटन्स के स्टार खिलाड़ियों शुभमन गिल (732 रन) और साई सुदर्शन (722 रन) रहे. ऑरेंज कैप के साथ-साथ वैभव को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए 10 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button