उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था संभालेंगे NCC की 9 लड़कियां और 11 लडके

Listen to this article

ऋषिकेश, 1 जून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में ऋषिकेश में यातायात और भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई पहल की है. जिसके तहत यात्रा के सुगम संचालन के लिए पुलिस ने अपने बेड़े में ट्रैफिक वालंटियर के रूप में एनसीसी कैडेट्स को शामिल किया है.

ऋषिकेश की सड़कों पर ट्रैफिक वालंटियर’ संभालेंगे यातायात व्यवस्था
1 जून को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के 20 एनसीसी कैडेट्स (NCC) को कोतवाली बुलाकर आवश्यक सामग्री वितरित की गई. इन कैडेट्स को ड्यूटी के लिए सीटी, टोपी, आई-कार्ड, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिया गया. इस टुकड़ी में अनुशासन और लैंगिक समानता की बेहतरीन मिसाल देखने को मिली, जिसमें 9 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं.

ड्यूटी से पहले सीखीं ट्रैफिक नियमों की जानकारी
ऋषिकेश कोतवाल केसी भट्ट और वरिष्ठ उप निरीक्षक भारत सिंह रावत ने सभी कैडेट्स को ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होने से पहले यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया. अधिकारियों ने कैडेट्स को जागरूक करने के साथ-साथ उनका हौसला भी बढ़ाया. अब ये सभी एनसीसी यानी नेशनल कैडेट कोर के कैडेट्स ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करेंगे.

यात्रियों की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए इन कैडेट्स की मदद ली जा रही है. अगर आगे जरूरत पड़ी, तो ट्रैफिक वालंटियर्स की इस संख्या को और बढ़ाया जाएगा.
केसी भट्ट, कोतवाल, ऋषिकेश

इन जगहों पर तैनात रहेंगे ट्रैफिक वालंटियर
शुरुआती चरण में इन एनसीसी कैडेट्स को ऋषिकेश के उन चुनिंदा पॉइंट्स पर तैनात किया जा रहा है. जहां जाम और भीड़ की स्थिति सबसे ज्यादा बनती है. इनमें मुख्य रूप से ​श्यामपुर पुलिस चौकी, ​मनसा देवी फाटक, ​बैराज पुल, ट्रांजिट कैंप परिसर शामिल है.

इन दिनों चारों धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. हालांकि, पिछले कुछ दिन से मौसम भी खराब है, लेकिन इसके बावजूद आस्था में कोई कमी नहीं है. पिछले दिनन मौसम खराब होने की वजह से कुछ समय के लिए केदारनाथ धाम की यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था. हालांकि, मौसम खुलने के बाद यात्रा फिर से शुरू कराई गई. इसके अलावा यात्रा मार्गों पर भीषण जाम भी लग रहा है. जिसके चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में पसीने में छूट रहे हैं. लिहाजा, अब एनसीसी कैडेट्स को बतौर ट्रैफिक वालंटियर शामिल किया गया है. जो ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में पुलिस का हाथ बंटाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button